फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgs

Noida News: गर्भवती महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
fdgs
-बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी 14 एवेन्यू में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता साक्षी गुप्ता की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

महिला का कहना है कि उनका विवाह 5 फरवरी 2022 को आगरा के हर्षित गुप्ता से हुआ था। विवाह में करीब 45 लाख रुपये खर्च किए गए थे। बावजूद पति हर्षित गुप्ता, ससुर संजय गुप्ता, सास रेखा और जेठ प्रतीक द्वारा लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही। 1 करोड़ रुपये नकद, एक कार, उसके सभी जेवर और वर्ष 2016 में उसकी मां द्वारा ली गई एलआईसी पॉलिसियां देने का दबाव बनाया गया था। वह स्वयं 65 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन अर्जित करती थी, लेकिन उसकी पूरी आय ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में ले ली। पति लगभग 1.83 लाख रुपये मासिक कमाते हैं। फिर भी गर्भावस्था के दौरान उसे किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या इलाज का खर्च नहीं दिया गया। 27 अगस्त को उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उसका सामान बाहर फेंक दिया गया। 29 अगस्त को वह मजबूरन अपनी मां के घर लौट गई। उसके सभी आभूषण और स्त्रीधन ससुराल पक्ष के कब्जे में हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वापसी के लिए अमानवीय शर्तें रखी गईं है। जिनमें कमरे में सीसीटीवी लगाने, मोबाइल छीन लेने और मायके से संपर्क न रखने जैसी बातें शामिल हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed