फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfsd

Noida News: डिजिटल अरेस्ट कर जबरन इस्तीफा लेने का आरोप, अफसरों पर केस दर्ज करने का आदेश

Fri, 20 Mar 2026 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
fdgfsd
कोर्ट ने सेक्टर 126 कोतवाली पुलिस को एओएन कंपनी और अधिकारियों के खिलाफ जांच के दिए आदेश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा की सेक्टर सेक्टर 127 स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में उत्पीड़न और जबरन इस्तीफा दिलाने के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने सेक्टर-126 कोतवाली पुलिस को एओएन कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है।
मामला कंपनी के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव उदय शंकर द्वारा दायर वाद से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जबरन इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। इस प्रकरण में कंपनी के चीफ पीपुल्स ऑफिसर लिसा स्टीवंस, डिजिटल डिलीवरी हेड कार्ल हीरी समेत अन्य अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित के अनुसार वह कंपनी में डोमेन, सर्वर और क्लाउड सिस्टम से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और शिकागो स्थित मुख्यालय से सीधी रिपोर्टिंग करते थे। उन्होंने कंपनी के भीतर सॉफ्टवेयर लाइसेंस उल्लंघन, प्रोडक्शन डेटा तक अनधिकृत पहुंच, डेटा गोपनीयता में चूक और वित्तीय अनियमितताओं जैसे मामलों का खुलासा किया था। इन्हीं खुलासों के बाद से उन्हें लगातार निशाना बनाया जाने लगा।
विज्ञापन

कंपनी की व्हिसल ब्लोअर नीति के तहत उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया गया था और 2019 व 2023 में लिखित आश्वासन भी मिला था कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। बावजूद 21 नवंबर 2023 को एक मीटिंग के बहाने उन्हें बुलाया गया। जहां एचआर अधिकारियों की मौजूदगी में उनका मोबाइल फोन रखवा लिया गया और उन्हें मीटिंग रूम से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। करीब डेढ़ घंटे चली इस मीटिंग के दौरान उन्हें पानी तक पीने की इजाजत नहीं दी गई और लगातार दबाव बनाकर इस्तीफा देने को कहा गया। विरोध करने पर नौकरी से निकालने और भविष्य में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन खराब करने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मदद नहीं मिलने पर। कोर्ट की शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed