{"_id":"6a564b8621da6c935002c2bc","slug":"fdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100121-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जहां अंतिम विदाई भी मुश्किल, खैरपुर गुर्जर श्मशान घाट हुआ बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जहां अंतिम विदाई भी मुश्किल, खैरपुर गुर्जर श्मशान घाट हुआ बदहाल
विज्ञापन
- खैरपुर गुर्जर गांव में स्थित श्मशान घाट की स्थिति है खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जहां हर सफर का अंत होता है, वहीं बदहाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। खैरपुर गुर्जर गांव का श्मशान घाट टूटी दीवारों, अधूरी सुविधाओं और प्रशासनिक अनदेखी का प्रतीक बन चुका है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को हर कदम पर असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, जबकि ग्रामीण वर्षों से इस स्थान के कायाकल्प की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट में चहारदीवारी टूटने से आसपास लावारिश पशु और असामाजिक तत्व आसानी से अंदर पहुंच जाते हैं , वही अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है और बरसात या तेज धूप के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की दिक्कत और बढ़ जाती है।
लोगो का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से श्मशान घाट की स्थिति सुधारने की मांग की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि श्मशान घाट जैसी सार्वजनिक जगह पर मूलभूत सुविधाएं होना जरूरी है, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।