फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Faulty streetlights, broken roads

Noida News: खराब स्ट्रीट लाइटें, टूटे रास्ते और बदहाल श्मशान घाट, ग्रामीण परेशान

Tue, 14 Oct 2025 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Faulty streetlights, broken roads
फोटो
विज्ञापन

-अमर उजाला ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने की समस्याओं पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। महमदपुर गुर्जर गांव में यमुना प्राधिकरण द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। गांव के रास्ते सीवर लाइन डालने के लिए तोड़े गए थे, लेकिन रास्तों को टूटे हुए ही छोड़ दिए गए हैं। गांव में श्मशान घाट में पानी भरा रहता है, जिससे अंतिम संस्कार कराने में लोगाें को परेशानी होती है। मंगलवार को ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने खुलकर समस्याओं पर चर्चा की।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण के वक्त स्मार्ट गांव बनाने के लिए रास्तों को बनाया था और अन्य मूलभूत सुविधा देने का आश्वासन दिया था। रास्तों को तोड़कर सीवर लाइन डाल दी, लेकिन टूटे हुए रास्तों को फिर नहीं बनाया है, जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। पानी निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई, जिससे पानी टूटे रास्तों पर भरा रहता है। गांव का पानी भी पीने लायक नहीं रहा है। गांव बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी और खेलने के लिए खेल मैदान नहीं है। कर्मचारी खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने की कहकर उतारकर ले गए, लेकिन लगाने वापस नहीं लौटे हैं। गांव दो सफाईकर्मी कभी-कभी झाड़ू लगाते दिखाई देते हैं, जिससे रास्तों में जगह जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। गांव का श्मशान घाट भी बदहाल अवस्था में है।
विज्ञापन


----

गांव में रास्तों पर लगे गंदगी के ढेर की साफ सफाई करने के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए।
-- बाबू

---
टूटे रास्तों से बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्राधिकरण के अधिकारियों को जल्द निर्माण कराना चाहिए।-
-- ज्ञान नागर

---
श्मशान घाट का रास्ता, टीन शेड और चारदीवारी आदि बननी चाहिए।-
- शैलेन्द्र नागर

---
गांव में खेल मैदान व लाइब्रेरी बनने से युवा बच्चे शिक्षित हो सकेंगे, जोकि अभी तक बच्चों को नहीं मिले हैं।-
-- महावीर नागर
---
-पानी निकासी की उचित व्यवस्था नही होने के कारण घरों के आगे जलभराव रहता है, जिससे ग्रामीण कई तरह की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
--- शिवदत्त शर्मा
---
प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण के बाद स्मार्ट गांव बनाने का वादा किया था, लेकिन ग्रामीण सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।-
-- राजेन्द्र नागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed