फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fault found in building probe

शाहबेरी की इमारतों में मिल रही खामियां

Thu, 12 Sep 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
fault found in building probe
शाहबेरी की इमारतों में मिल रही खामियां
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में बनी इमारतों की सुरक्षा ऑडिट शुरू हो गई है। आईआईटी दिल्ली की टीम मौके पर जाकर ऑडिट कर रही है। ऑडिट में अवैध रूप से बनी इन इमारतों में खामियां मिल रही हैं। फाइनल रिपोर्ट आने में एक माह लग जाएंगे। इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शाहबेरी की इमारतों की सुरक्षा ऑडिट करने की जिम्मेदारी दिल्ली आईआईटी को दी गई है। संस्थान ने जांच शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह से टीम ऑडिट कर रही है। अब तक दो दर्जन बिल्डिंगों की जांच कर ली है। सूत्रों ने बताया कि बिल्डिंगों को बनाने में लगी निर्माण सामग्री भी कमजोर दिख रही है। आईआईटी की टीम बिल्डिंगों में बने पिलरों की मशीन से जांच कर रही है। बिल्डिंगों के नीचे ही सीवर व ड्रेनेज सिस्टम होने के कारण भी खतरा है। कुछ समय बाद इनमें दिक्कत शुरू हो जाएगी। ऐसी कई और भी खामियां सामने आ रही हैं। हालांकि इसकी फाइनल रिपोर्ट आने में करीब एक माह लग जाएंगे। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।
औद्योगिक सेक्टर में कूड़ा देख भड़के एसीईओ
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद ने ईकोटेक थ्री (महिला उद्यमी पार्क वन व टू, ट्वॉय सिटी, उद्योग केंद्र, उद्योग केंद्र एक्सटेंशन वन और उद्योग केंद्र एक्सटेंशन टू) का दौरा किया। उनके साथ महाप्रबंधक समाकांत श्रीवास्तव व कई अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। वह भूखंड संख्या 30-31 के सामने लगे कूड़े के ढेर पर नाराज हुए और आवंटियों पर दंड लगाने की सिफारिश की। भूखंड संख्या 29 के सामने पानी व सीवर लाइन डालने का निर्देश दिया। भूखंड संख्या 32 के सामने अधूरे रोड को पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट व बिजली के लटके तारों को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

‘कॉलेजों में हेलमेट रखने का हो इंतजाम’
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने एसएसपी को पत्र लिखकर सुझाव दिया है। उनका कहना है कि एक तरफ तो हेलमेट अनिवार्य है तो दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा के किसी भी संस्थान में हेलमेट रखने का इंतजाम नहीं है। हेेलमेट लगाकर कॉलेज आने वाले छात्रों को दिक्कत होती है। छात्र अगर बाइक में बांधकर जाते हैं, तो हेलमेट चोरी हो जाता है। बारिश होने पर उसमें पानी भर जाता है। ऐसे में सभी कॉलेजों व स्कूलों में हेलमेट रखवाने की व्यवस्था होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed