{"_id":"61a50cc326db5a356214c4c1","slug":"father-and-son-die-in-road-accident-mewat-news-noi618557351","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह (गुरुग्राम)। नूंह-पलवल रोड पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने नूंह की ओर से सलंबा गांव के पास पलवल की ओर जा रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पुलिया से भी टकराई, जिससे कार में आग लग गई। दिल्ली के सुलतानपुरी निवासी विकास (23) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर नूंह सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मृतक विकास के पिता अनिल जैन (55) की भी मौत हो गई।
जांच अधिकारी जुगल किशोर ने बताया कि दिल्ली के सुलतानपुर और उत्तमनगर निवासी 6 लोगों की कार सोमवार को नूंह-पलवल रोड के सलंबा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी लोग राजस्थान के गोविंदगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जिनको एक तेज रफ्तार ट्रक ने गलत साइड में जाकर जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे यह हादसा हुआ। ट्रक चालक मौके से दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी में आग भी लग गई। जिसमें सभी यात्री बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस ने घायलों को नलहड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पिता अनिल जैन ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य 4 गंभीर लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।