{"_id":"5f99aef98ebc3e5fab3989eb","slug":"farmers-unhappy-for-not-getting-water-mewat-news-noi545237063","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजीना ड्रेन में पानी नहीं आने से किसान बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन्हाना। पुन्हाना, पिनगवां स्थित उजीना ड्रेन में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। किसानों के मुताबिक जल्द ही नहर में पानी नही छोड़ा गया तो गेहूं और सरसों की बिजाई नहीं हो पाएगी। नाराज किसानों ने नहर में उतरकर विरोध जताया और जल्द से जल्द पानी छोड़ने की मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मांग की।
विज्ञापन
उजीना ड्रेन में पानी नहीं आने से मामलिका, पापड़ा, गंगवानी, बादली, जाख, पिपरौली, लुहिगां कलां, गोकलपुर सहित तीन दर्जन से भी अधिक गांवों के किसानों को सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है। मामलिका के दीन मोहम्मद, उमर मोहम्मद, मुजम्मिल का कहना कि पिछले दो तीन महीने से पानी नहीं आ रहा है। गांव लुहिंगा कलां निवासी सलीम सरपंच, अशरफ अलवी, ब्लॉक समिति सदस्य शाहिद ने बताया की ड्रेन के पानी से हजारों एकड़ में सिंचाई की जाती है। उनका कहना है कि अधिकारियों से बार-बार कहने पर भी नहर में पानी नही छोड़ा गया है।
विज्ञापन
गांव पापडा निवासी सौदान पटवारी, अय्यूब, इसरा, सौदान, अल्ली, बल्लू फज्जर पूर्व सरपंच का कहना है कि उनके गांवों में भी पानी नहीं आया है और इस बार पर्याप्त बरसात भी नहीं हुई है। वहीं इस बारे में पुन्हाना सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि पीछे से ही पानी की कमी है जैसे ही पानी आएगा नूंह की नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।