{"_id":"618182ab88393451b61ed0fb","slug":"farmers-reached-mp-s-residence-people-upset-due-to-jam-noida-news-noi6139215163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आवास तक पहुंचे किसान, जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आवास तक पहुंचे किसान, जाम से लोग परेशान
विज्ञापन
सांसद डॉ. महेश शर्मा का घेराव करने जाते भारतीय किसान परिषद के बैनर तले हरौला के किसान। अमर उजाला
नोएडा। किसानों ने मंगलवार को पैदल मार्च करते हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा के आवास का रुख किया। किसान सांसद के आवास पर सेक्टर-15ए जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने गेट बंद कर दिया। इससे किसान सड़क पर ही बैठ गए। इस बीच लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं, सांसद को घेराव की सूचना मिली तो वह दिल्ली से नोएडा पहुंचे। जाम के कारण उनको रांग साइड चलकर किसानों तक पहुंचना पड़ा। उन्होंने आश्वासन दिया कि 8 नवंबर को वह किसानों से वार्ता करेंगे और उनकी समस्याओं को दूर कराएंगे।
दो माह से नोएडा के 81 गांवों के किसान आंदोलन कर रहे हैं और कई बार प्राधिकरण पर हल्ला बोल चुके हैं। मंगलवार को किसान पूर्व घोषणा के अनुसार हरौला बरात घर से पैदल निकले। किसानों के काफिले के कारण करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी फंस गई। कई जगह पर पुलिस ने किसानों को सांसद के आवास पर जाने से रोका, लेकिन किसान नहीं माने। किसान सेक्टर-15ए के गेट नंबर एक पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद किसान गेट नंबर दो पर पहुंचे और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की।
किसान नेता सुखवीर खलीफा और जयराम मुखिया समेत अन्य किसानों ने समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इसी बीच आंदोलनकारियों के बीच से एक महिला ने उठकर सांसद को चूड़ी दिखाते हुए आरोप लगाया कि वह किसानों की समस्याएं दूर नहीं कर पा रहे हैं। इस पर उक्त महिला को किसानों ने चुप कराया और ऐसा न करने की हिदायत दी। सुखवीर खलीफा ने कहा कि किसान 8 नवंबर को महापंचायत करेंगे और जो निर्णय होगा सर्वमान्य रहेगा।
विज्ञापन
चिल्ला बॉर्डर पर दो से तीन किमी जाम
इधर, किसानों के प्रदर्शन के कारण चिल्ला बार्डर पर भी दो से तीन किमी नोएडा और दिल्ली की ओर जाम लग गया। किसानों के वापस लौटने के करीब दो घंटे बाद तक यातायात सामान्य हुआ।