{"_id":"6aa00e6523cfbcaef70ca557","slug":"farmers-protest-at-greno-authority-today-noida-news-c-23-1-lko1064-105488-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण पर किसानों का प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो प्राधिकरण पर किसानों का प्रदर्शन आज
विज्ञापन
-10 प्रतिशत भूखंड लिए बिना नहीं हटेंगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में 9 सितंबर को बड़ी संख्या में किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन करेंगे। किसान 10 फीसदी भूखंड, आबादी के निस्तारण, नए कानून के अनुसार 20 फीसदी भूखंड और 20 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा पूरी गंभीरता के साथ आंदोलन कर रहा है। यह चुनावी वर्ष है और किसान अपनी प्रमुख मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि 17 जुलाई और 17 अगस्त को हुए आंदोलनों के बाद प्रशासन की ओर से कई बार आश्वासन दिए गए। इसके बावजूद तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ किसानों की वार्ता नहीं कराई गई। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले तीन वर्षों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसान संघर्ष मोर्चा के आंदोलन के बाद मुआवजे में काफी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी बाजार भाव के मुकाबले कम है।