फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmers need to take action to double their income

पशुपालकों को भी अपनी आय दोगुनी करने के लिए उठाने होंगे कदम

Tue, 31 Dec 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmers need to take action to double their income
नूंह। हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ (हरकोफैड) पंचकुला द्वारा नूंह की दुग्ध सहकारी समिति के प्रबंधन सदस्यों के लिए नूंह के दुग्ध शीतकरण केंद्र में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बल्लबगढ़ दुग्ध सहकारी अधिकारी केपी सिंह ने की। इस दौरान हरकोफैड के एसीईओ मनोज कुमार गोयल और हरकोफैड के आयोजक प्रदीप कुमार भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। केपी सिंह ने कहा कि पशुपालकों को पशुओं की अच्छी नस्ल का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पशुपालकों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अगर पशुपालक विभाग के नियमों के अनुसार पशुपालन करें, तो वह बहुत आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन आज पशुपालक अपने इस कार्य में अधिक गंभीर नहीं है। लेकिन पशुपालक लापरवाही बरतते हैं, जिससे उन्हें पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में पशुपालकों को चाहिए कि वह पूरी जानकारी के साथ ही इस कार्य को करें। आज पशुपालन व्यापार का एक बड़ा माध्यम है। जिससे समझने की जरूरत है। जिससे तरक्की उनके कदम चूमेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर वित्तीय साक्षरता केंद्र के परामर्शदाता एजाज अहमद, जूनियर काउंसलर दीपक और पशु चिकित्सक डॉ. इरफान ने भी विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में नूंह के वीटा चिलिंग सेंटर के प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने भी पशुपालकों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed