फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers met the Defence Minister

Noida News: चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर रक्षामंत्री से मिले किसान

Sun, 11 Oct 2026 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers met the Defence Minister
चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर रक्षामंत्री से मिले किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चार फीसदी अतिरिक्त आबादी भूखंड देने की मांग को लेकर 44 गांवों के किसानों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को किसान नेता रामदेव सिंह रावल के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मिला। किसानों ने उन्हें अपनी लंबे समय से लंबित मांग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने किसानों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए प्रकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रकाश प्रधान ने किसानों की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि 44 गांवों के किसान चार फीसदी अतिरिक्त आबादी भूखंड के अधिकार को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस मामले में किसानों को न्यायसंगत लाभ देने के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे किसानों में असंतोष है और उनकी मांग अब तक लंबित है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि 22 नवंबर 1997 को तत्कालीन प्राधिकरण की ओर से 10 प्रतिशत आबादी भूखंड देने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बावजूद चार फीसदी अतिरिक्त आबादी भूखंड से संबंधित किसानों का मामला लंबित है। उन्होंने मांग की कि किसानों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकरण का जल्द समाधान कराया जाए। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद आश्वासन दिया कि इस संबंध में उनके कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रकरण भेजा जाएगा, ताकि किसानों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर समरपाल चौहान, बाबूराम भाटी, राकेश नंबरदार समेत किसान प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article