{"_id":"5e31c1f68ebc3e4b50554fcd","slug":"farmers-from-nooh-region-got-prize-in-state-level-competition-mewat-news-noi488732018","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय सब्जी मेले में जिले के किसान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय सब्जी मेले में जिले के किसान सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। बागवानी मिशन हरियाणा द्वारा करनाल में आयोजित छठे राज्य स्तरीय सब्जी मेले में जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मेले में किसानों द्वारा क्षेत्र में उगाई जाने वाली सब्जियों और फूलों को प्रदर्शित किया, जिसमें जिले के दो किसान प्रथम स्थान पर रहे। किसानों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि किसानों की मेहनत ने अच्छा रंग दिखाया है, यदि किसान इसी लगन और मेहनत से सब्जी व फूलों की खेती पर ध्यान देंगे तो आने वाले समय में जिला निश्चित रूप से उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त मिलेगा।
उपायुक्त ने जिले के जौरासी निवासी(तावडू) वेदप्रकाश को फूलों की खेती में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि फूलों की अच्छी किस्म की पैदावार के लिए प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, प्रशंसा पत्र और शील्ड प्राप्त करना सराहनीय कार्य हैं। उपायुक्त ने मेवली निवासी किसान शाहबुद्दीन को टमाटर की उन्नत किस्म के लिए प्रथम प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके खेती के तरीके सांझा किए। हारूण निवासी बड़कालीमु्द्दीन को फूलगोभी व ताहिर निवासी पापडी(पिनगवां) को प्याज की अच्छी किस्म पैदा करने के द्वितीय पुरस्कार में 5100 रुपये, प्रशंसा पत्र व शील्ड प्राप्त करने पर बधाई दी।
उपायुक्त ने जिला बागवानी अधिकारी डॉक्टर दीनमोहम्मद से कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों के साथ-साथ हर समुदाय की पहचान करके उन्हें कृषि से जोड़ना होगा। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज मिले और जरूरत के अनुसार किसानों को कृषि करने की जानकारी मिले तो इससे उनके आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह अपनी आय को बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी अपनाएं। किसानों को चाहिए कि वह पानी की बचत करे, ड्रिप सिंचाई से पानी की बचत होती है इसके लिए किसानों को 85 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
जिला बागवानी अधिकारी दीन मोहम्मद ने उपायुक्त को बताया कि किसानों को उच्च तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया हैं जिसके कारण हमारे किसानों को प्रदेश में पहचान मिली है।