{"_id":"6251bdaf6aa0a5119918ebd7","slug":"farmers-did-not-get-compensation-for-thousands-of-acres-of-bad-crops-noida-news-noi641993892","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों एकड़ खराब फसलों का किसानों को नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों एकड़ खराब फसलों का किसानों को नहीं मिला मुआवजा
विज्ञापन
नूंह। जिले में रबी के सीजन में अधिक बरसात होने से खराब हुई फसलों का किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। सरकार व प्रशासन ने किसानों को कई बार मुआवजे का आश्वासन भी दिया लेकिन किसानों की फसलों की भरपाई के लिए कुछ नहीं हो पाया है। रबी की फसल के बिजाई के समय ही इंडरी खंड के गांव गांगोली, दूबालू व किरा गांव के 600 एकड़ जमीन में बिजाई ही नहीं हो पाई थी। वहीं अधिक बरसात के कारण इंडरी, राहुका, हिलालपुर व भिरावटी गांवों में फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। इसके अलावा नूंह खंड के गांव उजीना, संगेल, रानीका, मालब, कैराका, जयसिंहपुर व जाजुका सहित अन्य गांवों में किसानों की हजारों एकड़ फसल खेत में खड़ी खराब हो गई। किसानों के बार-बार प्रशासन से आग्रह करने के बावजूद किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिससे अन्नदाता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे हैं। इसी तरह पुन्हाना के गांवों में किसानों की सैकड़ों फसल खराब हुई है।
खरीफ की फसल की भी नहीं हो पाई भरपाई
खरीफ के सीजन में जिले के इंडरी खंड में हजारों एकड़ फसल खराब हुई थी जिसमें गांगोली व दूबालू गांवों की एक हजार एकड़ फसल है लेकिन किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।
27 जनवरी को दिया था धरना
किसानों की इस मांग को लेकर जिले के तीनों कांग्रेसी विधायकों ने जिला सचिवालय पर धरना दिया था इसके बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करीब प्रदेश में साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये प्रदेश के किसानों की खराब फसलों के मुआवजा का ऐलान किया था। इसके बावजूद सरकार द्वारा किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया। इस दौरान प्रति एकड़ खराब फसल के लिए 30 हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
पशुओं के चारे तक का संकट
गांगोली गांव के किसान कृष्ण नंबरदार, राजेंद्र, रामू, प्रताप के अलावा दूबालू गांव के हेमराज नंबरदार, भजनलाल, धनबीर, जगदेव सरपंच सहित अन्य लोगों ने बताया कि अब उनके सामने पशुओं के चारे का भी संकट खड़ा हो गया है। सरकार से उन्हें फसलों के मुआवजे की काफी उम्मीदें थीं लेकिन अब उनकी उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
पंचायत मंत्री के समक्ष उठाई मांग
इस बारे में क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली की घासेड़ा व पैमाखेड़ा में आयोजित जनसभाओं में अपनी इस मांग को उठाया था पंचायत मंत्री ने किसानों को एक सप्ताह के अंदर मुआवजा देने की बात कहीं लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।
करेंगे बड़ा आंदोलन
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व इनेलो पार्टी के किसान सेल के जिला अध्यक्ष रणजीत नंबरदार इंडरी ने कहा कि अगर सरकार द्वारा किसानों की इस मांग को जल्द पूरा नहीं कराया जाता है तो सरकार के खिलाफ जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों की मांगों की उपेक्षा नहीं की जाएगी। यह सरकार द्वारा किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।
किसानों की समस्या के बारे में जानकारी ली जाएगी। जल्द ही उच्चाधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- अजय कुमार, उपायुक्त