फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmer Protest Noida There was a tussle between police and farmers for three hours at protest site

Farmer Protest: धरनास्थल पर तीन घंटे तक पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक... ड्रोन से निगरानी; तस्वीरें

Tue, 03 Dec 2024 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Dec 2024 11:47 AM IST
सार

नोएडा में धरनास्थल पर तीन घंटे तक पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक हुई। ट्रैक्टरों से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। निजी वाहनों से किसान नोएडा पहुंचे।

विज्ञापन
Farmer Protest Noida There was a tussle between police and farmers for three hours at protest site
Noida Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शनकारी किसानों के धरने को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले, सोमवार को यमुना प्राधिकरण के वाहर धरनास्थल से किसान ट्रैक्टर और ट्रॉली में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। हालांकि पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टरों को यमुना प्राधिकरण कार्यालय के परिसर से बाहर निकलने नहीं दिया। करीब तीन घंटे तक किसान और पुलिस के बीच नोकझोंक जारी रही। 
विज्ञापन


इस बीच किसानों ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। इसके बाद किसान निजी वाहनों से नोएडा में प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर तीनों प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोला था। 
विज्ञापन

 

Farmer Protest Noida There was a tussle between police and farmers for three hours at protest site
Noida Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला
25 नवंबर को किसानों ने ग्रेनो प्राधिकरण के बाहर महापंचायत कर धरना शुरू कर दिया। तीन दिन धरना देने के बाद किसानों ने 28 नवंबर से यमुना प्राधिकरण के बाहर धरना शुरू कर दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने 2 दिसंबर को दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी थी।

सोमवार को यमुना प्राधिकरण से 30 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर दिल्ली कूच करने की तैयारी की। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों को रोक दिया। ट्रैक्टरों को नोएडा जाने से रोकने पर किसान निजी वाहनों से नोएडा पहुंचे। यमुना और अन्य जगह से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर पहुंचे ट्रैक्टरों को बादौली व अन्य गांव के पास रोक दिया गया।

Farmer Protest Noida There was a tussle between police and farmers for three hours at protest site
Noida Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला
जेवर टोल पर भारी वाहनों को रोका, लगी कतारें
नोएडा में किसानों के प्रदर्शन के कारण पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर आगरा की तरफ से आ रहे भारी वाहनों को रोक दिया। इससे टोल प्लाजा पर भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के टप्पल कट से डायवर्जन भी किया, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं दिखा। रास्ता खुलने के बाद रात में भारी वाहनों को निकाला गया। सोमवार को किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया था।
 
विज्ञापन

Farmer Protest Noida There was a tussle between police and farmers for three hours at protest site
Noida Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला
दो बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े किसान तीसरी पर पुलिस ने रोका
दिल्ली कूच के एलान के साथ नोएडा आए किसान इस बार ट्रैक्टर साथ नहीं ला पाए। किसान हर बार की तरह ट्रैक्टर लेकर शहर में घुस जाते तब ट्रैफिक व्यवस्था और भी चरमरा जाती। सोमवार दोपहर को जनपद के चारों तरफ से किसानों का महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद जब किसान आगे बढ़े तब पहली वैरिकेडिंग को पार कर लिया। इसके बाद दलित प्रेरणा स्थल के गेट पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी। 

ट्रक से लेकर जेसीबी मशीनें लगाई गई थी लेकिन किसान बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल गए। फिर तीसरी बैरिकेडिंग पर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रोक दिया। इस पर किसान वहीं बैठ गए। अगर इस बैरिकेडिंग को किसान तोड़ने में सफल हो जाते तब डीएनडी और चिल्ला के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर सकते थे।
 

Farmer Protest Noida There was a tussle between police and farmers for three hours at protest site
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन से होती रही निगरानी 
पुलिस की तरफ किसान आंदोलन की निगरानी ड्रोन कैमरों की गई। इसके लिए पुलिस की एक टीम महामाया फ्लाई ओवर से लेकर चिल्ला तक डटी रही।

 

Farmer Protest Noida There was a tussle between police and farmers for three hours at protest site
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता नजरबंद
महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर को पुलिस ने किसानों के समर्थन के लिए धरने पर जाने से रोक दिया। बताया कि उनके घर-कार्यालय पर रात से ही पुलिस ने डेरा डाला दिया था। रात में भी पुलिस ने बिशनपुरा स्थित आवास पर नजरबंद कर लिया। उन्होंने पुलिस पर सरकार के इशारे पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

 

Farmer Protest Noida There was a tussle between police and farmers for three hours at protest site
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
सपा ने किया समर्थन
किसानों के आंदोलन का समाजवादी पार्टी ने समर्थन किया है। पार्टी नेता सुनील चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबा रही है। पार्टी के प्रदेश सचिव व नोएडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने बयान जारी कर किसान आंदोलन को सपा का पूर्ण समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा किसानों के प्रत्येक मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed