फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmer protest at authority office

छह फीसदी भूखंड के लिए खैरपुर के किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
farmer protest at authority office
खैरपुर गांव के किसानों का प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। 12 साल बाद भी छह फीसदी आवासीय भूखंड और आबादी की बैकलीज नहीं होने से नाराज खैरपुर गांव के सैकड़ों किसानों ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। किसानों ने कुछ कर्मचारियों पर हेराफेरी कर बेहतरीन लोकेशन पर प्लॉट लगवाने का भी आरोप लगाया है। किसानों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रमोद कुमार वर्मा, रवि कुमार, उमेश शर्मा, अमित कुमार आदि ने बताया कि दादरी तहसील के खैरपुर गांव की जमीन का 2008 में अधिग्रहण किया गया था। प्राधिकरण से मिलीभगत कर गैर आबादी भूमि को बैकलीज और पॉलिसी लागू होने से पहले ही शानदार लोकेशन पर शिफ्ट करा लिया। कई बड़े भूखंडों में अनियमितता कर करोड़ों की हेराफेरी की गई है। सभी ने इसकी जांच की मांग की है। किसानों का आरोप है कि सैकड़ों लोग हैं, जिन्हें 12 साल बाद भी छह फीसदी भूखंड नहीं मिला है। किसान सिर्फ प्राधिकरण दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। उन जमीनों को भी अधिग्रहण कर लिया गया, जिस पर वर्षों से आबादी बनी हुई है। अब भूखंड के बजाए 13 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की रेट से मुआवजा लेने का पत्र भेजा रहा है, लेकिन किसान पैसा नहीं लेंगे। किसानों ने प्राधिकरण के सीईओ के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed