फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Faker arrested under the pretext of investing in a closed factory

करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2019 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Faker arrested under the pretext of investing in a closed factory
बंद फैक्ट्री में निवेश के बहाने ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। 12 से अधिक लोगों से करोड़ों का निवेश करवाकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जब आरोपी की फैक्ट्री बंद हो गई तो उसने स्टील पार्ट्स सप्लाई व पैसे पर अधिक ब्याज देने के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। जिसकी कोतवाली फेज टू पुलिस से शिकायत की गई थी। कोर्ट में भी आरोपी के खिलाफ कई अर्जी दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सेक्टर-93 एल्डिको यूटोपिया सोसायटी निवासी शलभ श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की फेज टू में एक स्टील की फैक्ट्री थी जिसमें पार्ट्स का निर्माण होता था। कुछ साल बाद फैैक्ट्री घाटे में चली गई। आरोप है कि इसके बाद शलभ ने कई लोगों से फैक्ट्री में निवेश कराया। साथ ही कहा कि उसे स्टील सप्लाई करेगा और पैसे भी अधिक लौटाएगा। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर दिया। दिल्ली के अरविंद ने भी 50 लाख रुपये निवेश किए। जब निवेशकों को कुछ नहीं मिला तो वह पैसे लौटाने की मांग करने लगे। आरोपी पैसे देने में आनाकानी करने लगा। जब निवेशकों ने पता किया तो जानकारी मिली कि फैक्ट्री पहले से ही बंद है और आरोपी उनके साथ ठगी कर रहा है। पीड़ित अरविंद की शिकायत पर कोतवाली फेज टू में मुकदमा दर्ज किया गया और टीम ने रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed