फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake job card case in Uleta

उलेटा में सामने आया फर्जी जॉबकार्ड बनाकर पैसे गबन करने का मामला

Thu, 16 Jul 2020 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Fake job card case in Uleta
पुन्हाना। उलेटा गांव में फर्जी जॉबकार्ड बनाने के मामले में एडीसी ने फिरोजपुर झिरका के एसडीएम को जांच सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। वहीं गांव के लोगों ने हलफनामा देकर आरोपी सरपंच, ग्राम सचिव, बैंक अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पैसे रिकवर करने की मांग उठाई है। गांव उलेटा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह फिरोजपुर झिरका के एसडीएम कार्यालय में बतौर चपरासी कार्यरत है। उसकी पत्नी कृष्णा ग्रेजुएट है जो घर पर ही रहती है। उन्होंने कभी भी गांव में मनरेगा के तहत मजदूरी नहीं की। उसके बावजूद भी उसके नाम से फर्जी जॉबकार्ड बनाकर खाते से 22 हजार रुपये खाते से भी निकाल लिए। इसका खुलासा जांच के बाद चला है।
विज्ञापन

गांव के राकेश ने बताया कि वह कुम्हार जाति का है उसके नाम से भी फर्जी जॉबकार्ड बनाकर खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। वह राज मिस्त्री है जो 850 रुपये प्रति दिन कमाता है वह 300 रुपये प्रति दिन कमाने के लिए मनरेगा में काम क्यों करेगा। इतना ही नहीं गांव के दो दर्जन लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के जसवंत का कहना है कि उसने मनरेगा में कभी मजदूरी नहीं की फिर भी सरपंच ने बैंक अधिकारियों से मिली भगत करके उसके नाम पर बने फर्जी खाते से 11396 रुपये निकाल लिए। गांव की माया देवी के खाते से करीब 28 हजार और रफीक के खाते से 4400 निकाले गए। गांव के पूर्व सरंपच मुबारिक अली ने बताया कि उनके गांव उलेटा में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें यह पता नहीं कि उनका जॉब कार्ड बना हुआ है। सरपंच, ग्राम सचिव ने बैंक अधिकारियों की मिली भगत से गांव के हकमुदीन के खाते से 22 हजार, अंसार के खाते से 22 हजार, माया देवी के खाते से 28 हजार, राकेश मिस्त्री के खाते से 30340, जसवंत के खाते से 11396 रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव उलेटा के सरपंच अलीम का कहना है कि एसडीएम कार्यालय में काम करने वाले अशोक ने वर्ष 2016 में काम किया था और उसकी पत्नी ने बाद में भी काम किया है। इसके अलावा जो आरोप लगा रहे हैं वे सब निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed