फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake female custom officer caught at Sector-148 metro station

Noida News: सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन पर फर्जी महिला कस्टम अफसर पकड़ी

Tue, 09 Sep 2025 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fake female custom officer caught at Sector-148 metro station
हापुड़ केंद्र के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को एक फर्जी महिला कस्टम अफसर पकड़ी गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना नॉलेज पार्क पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर स्टेशन पर घूमने का मकसद जानने की कोशिश कर रही है। आरोपी महिला की पहचान हापुड़ निवासी आरफा के रूप में हुई है।

सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को कस्टम विभाग की उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) की वर्दी पहने एक महिला स्टेशन परिसर में घूमती नजर आई। पाली प्रभारी हेड कांस्टेबल वंदना अहलावत की नजर उस पर पड़ी। उसकी हरकतें संदिग्ध लगने पर उन्होंने इसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक और ओसीसी को दी। मौके पर पहुंची क्यूआरटी ने जांच की तो पाया कि महिला किसी भी सुरक्षा बल या कस्टम विभाग से संबद्ध नहीं है। इस पर स्टेशन कंट्रोलर को मामले की जानकारी दी गई और डायल-112 को मौके पर बुलवाया गया। जांच में महिला के पास किसी भी विभाग से जुड़ा कोई पहचान पत्र या वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाना नॉलेज पार्क के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल थाना पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed