फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake call centre busted in noida sector 63 noida police and delhi dot team found kashmir connection

नोएडा सेक्टर-63 में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार, सामने आया कश्मीरी कनेक्शन

Tue, 09 Feb 2021 03:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Feb 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Fake call centre busted in noida sector 63 noida police and delhi dot team found kashmir connection
नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के बारे में दी जानकारी - फोटो : नोएडा पुलिस के ट्वीट किए वीडियो का फोटो ग्रैब

नोएडा के सेक्टर-63 में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का मंगलवार दिन में नोएडा पुलिस और दिल्ली से आई डीओटी टीम ने भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने 6-7 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने जानकारी दी है कि यहां ग्रोसरी की ऑनलाइन शॉप के नाम पर विदेशों से कॉल लैंड कराई जाती थी जो विभिन्न लोकेशन पर जाती थीं। इस तरह सरकार को राजस्व में बड़ा घाटा हो रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि इस कंपनी के डायरेक्टर कश्मीर के निवासी हैं। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा फेज-3 थाना पुलिस और दिल्ली से आई डीओटी की टीम को जानकारी मिली थी नोएडा के सेक्टर-63 में एक कंपनी फर्जी कॉल सेंटर चला रही है। जिसके बाद यहां छापा मारा गया।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि इसमें बासित नाम के एक शख्स का नाम सामने आया है जो कश्मीर के बारामुला का रहने वाला है और कंपनी का डायरेक्टर है। इसके साथ ही कर्मइलाही नाम के एक शख्स का नाम सामने आया है जिसकी पत्नी कंपनी में डायरेक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी ने कहा कि, इनके द्वारा डिपार्टमेंटल स्टोर का ऑनलाइन विज्ञापन दिया जाता था। जो लोगों को ऑनलाइन ग्रोसरी, सब्जी और फल आदि बेचने का वादा करते थे लेकिन इसकी आड़ में बाहर से कुछ कॉल, कॉल सेंटर में लैंड करती थी और उसके बाद वह अलग-अलग लोकेशन को जाती थी।

डीसीपी ने आगे बताया कि, इससे सरकार को हर महीने कम से कम 20 लाख रुपये के राजस्व की हानि हो रही थी। इसी क्रम में आज कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से कॉल कहां से आती थी और कहां जाती थी इसके बारे में जानकारी की जा रही जिसके बाद विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed