फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake call center duping US citizens arrested

Noida News: अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा

Wed, 16 Jul 2025 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fake call center duping US citizens arrested
सरगना समेत 12 गिरफ्तार, लोन और गिफ्ट कार्ड वाउचर दिलाने का देते थे झांसा
विज्ञापन


150 से अधिक लोगों से ठगी कर चुके हैं आरोपी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। लोन और गिफ्ट कार्ड वाउचर दिलाने का झांसा देकर अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने सरगना समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद का कहना है कि कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस की टीम ने सोमवार रात जेपी कॉसमॉस बिल्डिंग की 17वीं मंजिल पर दबिश देकर फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। कॉल सेंटर का संचालक गूगल एप से अमेरिकी नागरिकों का डेटा खरीदता था। इस डेटा के आधार पर अमेरिकी नागरिकों को बल्क में फिशिंग मेल भेजी जाती थी। मेल में विदेशी नागरिकों को गिफ्ट वाउचर जीतने का लालच दिया जाता था। वहीं किसी तरह का लोन लेने की बात कही जाती थी। जब कोई अमेरिकी नागरिक लोन या गिफ्ट वाउचर के लिए रिवर्ट करता था, तब जालसाज उनसे संपर्क करते थे। इसके बाद आरोपी प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोन कराने के लिए 300 डॉलर तक लेते थे। रकम एप्पल ई-बाई, वालमार्ट और गिफ्ट कार्ड के जरिये ली जाती थी। जब तक ठगी की रकम भारतीय मुद्रा में नहीं बदल जाती थी, तब तक आरोपी अमेरिकी नागरिकों के संपर्क में रहते थे। इसके बाद संपर्क तोड़ देते थे। अगर किसी अमेरिकी नागरिक के खाते में पैसे नहीं होते थे, तब गिफ्ट कार्ड व अन्य माध्यम से भी रकम लेते थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 150 से अधिक लोगों से ठगी कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों के खातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन




ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

गिरोह का सरगना मुंबई निवासी मुस्तफा शेख है। पुलिस ने मुस्तफा के साथ-साथ चिनेवे, दिनेश पाण्डेय, सोहिल अजमिल, उमर सम्सी, कल्पेस शर्मा, आफताब कुरैशी, विडोव, राम सेवक, सत्यनारायण मण्डल, थिजनो लुटो, निबूले अकामी को गिरफ्तार किया है। इसमें से अधिकतर लोग उत्तर पूर्व राज्य के रहने वाले हैं। ये लोग अमेरिकन इंग्लिश में बात करते थे। इनके पास से 10 लैपटॉप, 16 एंड्रॉइड फोन, 9 लैपटॉप चार्जर, 9 हेडफोन, एक इंटरनेट राउटर, एक आईफोन चार्जर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्काइप एप व टेलीग्राम के जरिये करते थे बातचीत

पुलिस पूछताछ में पता चला कि ई-मेल भेजने के बाद जो भी विदेशी नागरिक इनके झांसे में आते थे, उनसे ये लोग टेलीग्राम या स्काइप एप के जरिये ही बातचीत करते थे, ताकि आसानी से पुलिस पकड़ न पाए। इसके लिए कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों को ट्रेनिंग दी जाती थी। अंग्रेजी पर पकड़ रखने व अमेरिकन एक्सेंट में बात करने वाले को ही नौकरी में तवज्जो दी जाती थी।




10वीं पास है सरगना, बोलता है फर्राटेदार अंग्रेजी

अवैध कॉल सेंटर चलाने वाले गिरोह का सरगना मुस्तफा दसवीं पास है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। मुस्तफा ने ही नोएडा में सेटअप तैयार किया था। उसने अन्य लोगों को मासिक सैलरी पर रखा हुआ था। इनकी सैलरी 15 हजार रुपये से 40 हजार रुपये तक है। ठगी की रकम में से भी कर्मचारियों को एक हिस्सा मिलता था, जिसे बोनस बताया जाता था। वहीं जिस बिल्डिंग में अवैध कॉल सेंटर चल रहा था, उसका किराया पचास हजार रुपये प्रति माह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed