फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake call center busted in the name of job in Noida airport

Noida: नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, दो गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 07:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Feb 2023 07:52 PM IST
सार

आरोपी कॉल सेंटर से लोगों को फोन कर कम ब्याज दर और आसानी से लोन दिलाने और एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए फाइल चार्ज, रजिस्ट्रेशन चार्ज आदि के नाम पर पैसे ले लेते थे और बाद में उनसे संपर्क काट देते थे।

विज्ञापन
Fake call center busted in the name of job in Noida airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर अलग-अलग तरह की नौकरी और प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के जालसाज सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। पुलिस ने गिरोह के सरगना छपरौला निवासी योगेश शर्मा और चोटपुर कॉलोनी निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर फर्जी कॉल सेंटर से 13 डेस्कटॉप, 31 मोबाइल, 52 हजार रुपये, डेबिट कार्ड, फर्जी प्रमाण पत्र से लेकर अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपियों ने अब तक 300 से अधिक लोगों से ठगी की थी।

विज्ञापन


नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी विशाल पांडेय का कहना है कि पुलिस की टीम को सेक्टर-63 में एक फर्जी कॉल सेंटर के संचालित होने की सूचना मिली थी। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम ने सेक्टर-63 के डी-215 में दबिश दी। इमारत के तीसरे तल पर फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। यहां से लोगों से फोन कर लोन व नोएडा एयरपोर्ट और अलग-अलग एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


आरोपी कॉल सेंटर से लोगों को फोन कर कम ब्याज दर और आसानी से लोन दिलाने और एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए फाइल चार्ज, रजिस्ट्रेशन चार्ज आदि के नाम पर पैसे ले लेते थे और बाद में उनसे संपर्क काट देते थे। गिरोह में शामिल अन्य जालसाजों के बारे में भी पुलिस पता कर रही है। पुलिस इन आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल से अन्य जानकारी इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से कर रहे थे ठगी
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग करीब एक साल से फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी कर रहे थे। इन लोगों ने इसके लिए एक दो स्थान भी बदला है। सेक्टर-63 में करीब तीन से चार महीने से फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी कर रहे थे।


ठगी के पैसे से खरीदी लग्जरी कारें, दो जब्त
जालसाज ठगी के पैसों से अय्याशी करते थे। महंगे होटल में रुकते थे और हवाई यात्राएं करते थे। दोनों आरोपी महंगे ब्रांडेड कपड़े पहनते थे। ठगी की रकम से आरोपियों ने कई लग्जरी कारें भी खरीदी थी। इनमें से दो कार कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने सीज कर दी है। सरगना योगेश शर्मा एमबीए पास है जबकि उसका साथी चंदन बीकॉम है। दोनों पहले कई कंपनियों में नौकरी कर चुके हैं। तेजी से और ज्यादा पैसे कमाने के लालच में दोनों ने ठगी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed