फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ex village head has been beaten

पूर्व सरपंच पर मारपीट का आरोप

Sat, 06 Jul 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
ex village head has been beaten
पूर्व सरपंच से मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

तावडू। गांव बावला के ग्रामीणों पर गांव भाजलाका के पूर्व सरपंच के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर अवैध हथियारों से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी नूंह में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है। गांव भाजलाका के रहने वाले खालिद ने बताया कि आरोपियों के कुछ बच्चे उसकी होटल के पीछे कबूतर पकड़ रहे थे। इसका उसके बेटे ने विरोध कर दिया था, जिसके बारे में उसे कोई जानकारी भी नहीं थी। इसी रंजिश के कारण शनिवार शाम गांव बावला के करीब 20-25 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि जब बचाव के लिए कुछ लोग आए तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। हमले के बाद गांव में रोष का माहौल है। पीड़ित होटल पर रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी तावडू का कहना है कि बावला व भाजलाका में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ है। अवैध हथियार द्वारा की गई फायरिंग व घटना की पुलिस गहनता से जांच में जुटी है। हमले से संबधित अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed