{"_id":"6165c9c38ebc3efbd544ed75","slug":"evidence-sent-to-forensic-investigation-in-gang-rape-case-of-dalit-noida-news-noi610063884","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित से सामूहिक दुष्कर्म मामले में साक्ष्य फोरेंसिक जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित से सामूहिक दुष्कर्म मामले में साक्ष्य फोरेंसिक जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, जांच टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्यों सहित खून के नमूने, पीड़िता के कपड़े, चप्पल व घास को गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित फोरेंसिक लैब भेज दिया है। मुख्य आरोपी महेंद्र की तलाश में सर्विलांस व एसओजी सहित तीन टीमें लगी हैं।
सूत्रों ने बताया कि महिला के घर पहुंचने के बाद डर के कारण परिजन काफी देर तक चुप रहे थे। इस दौरान पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन परिजनों ने जब महिला की हालत बिगड़ते देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। जांच टीम के पहुंचने से पहले परिजनों ने घर व चारपाई पर लगे खून को भी साफ कर दिया था।
इधर, महिला की स्थिति में ऑपरेशन के बाद लगातार सुधार हो रहा है। मंगलवार को महिला ने सामान्य रूप से बोलचाल भी शुरू कर दी है। अब पुलिस बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज करेगी। इसके बाद घटनास्थल के अलावा कुछ और तथ्यों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
‘दोषी बचे न और कोई निर्दोष जेल न जाए’
महिला के परिजनों ने कहा कि उनकी लगातार एक ही मांग है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हम नहीं चाहते की कोई निर्दोष जेल जाए।
मुख्य आरोपी महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद तीन दिन में पेश होगी चार्जशीट
मुख्य आरोपी महेंद्र की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट पेश करने की तैयारी है। मंगलवार को अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत प्रशासन ने ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद परिजनों को सौंप दी है।
वहीं, देवदत्त की गिरफ्तारी के बावजूद घटनास्थल का पता नहीं चलने के सवाल पर डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल पर खाली पड़े क्षेत्र में कुछ माह से बारिश के कारण झाड़ियां उग गई हैं। देवदत्त निशानदेही के बावजूद सही जगह की पहचान नहीं कर पाया है। आरोपी वारदात के दिन महेंद्र के पास आया था, लेकिन फरार अज्ञात दो आरोपियों को वह नहीं पहचानता। दोनों आरोपी महेंद्र को जानते थे। महेंद्र पहले लंबे बाल रखता था। उसने घटना से दो तीन दिन पहले ही बाल कटवाए थे। पीड़िता ने भी बताया था कि बड़े बाल वाले आरोपी ने घटना की है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार है। महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की पहचान होगी। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। महेंद्र को पकड़ने के बाद तीन दिन में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।