फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Every body will have one pink booth, women employees will take charge

Noida News: हर निकाय में होंगे एक-एक पिंक बूथ, मोर्चा संभालेंगी महिला कर्मचारी

Tue, 02 May 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Every body will have one pink booth, women employees will take charge
निकाय चुनाव
विज्ञापन

हर निकाय में होगा एक-एक पिंक बूथ, महिला कर्मचारी संभालेंगी मोर्चा

पानी, बैठने, बच्चों के खेलने और महिलाओं के स्तनपान कराने की रहेगी व्यवस्था
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने बनाए पिंक बूथ

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नगर पालिका दादरी और चार नगर पंचायतों में जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। इन बूथ की जिम्मेदारी भी महिला कर्मचारी ही संभालेंगी। यहां पीने के पानी से लेकर बैठने, बच्चों के खेलने और स्तनपान कराने के लिए जगह की व्यवस्था की जाएगी। इन बूथों को एक खास अंदाज में सजाया जाएगा, ताकि लैंगिक समानता और चुनाव में महिलाओं की सहभागिता का संदेश दिया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायत दनकौर, जेवर, जहांगीरपुर और बिलासपुर में 11 मई को मतदान होगा। मतदान के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर सभी निकाय में एक -एक पिंक बूथ बनाया गया है। जहां पर आयोग के मानकों के अनुसार सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि बूथ पर मतदान कर्मियों से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं तैनात होंगी। बच्चों के खेलने की व्यवस्था होगी। वरिष्ठ नागरिकों और महिला मतदाताओं के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। बूथ के अंदर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन


---
यहां बनेंगे पिंक बूथ

निकाय का नाम पिंक बूथ का नाम

नगर पालिका दादरी वैदिक कन्या इंटर कॉलेज दादरी का कक्ष नंबर एक
नगर पंचायत दनकौर बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर का कक्ष नंबर पांच
नगर पंचायत बिलासपुर राजेंद्र इंटर कॉलेज बिलासपुर का कक्ष नंबर दो
नगर पंचायत जेवर प्राथमिक विद्यालय जेवर वन का कक्ष नंबर तीन
नगर पंचायत जहांगीरपुर पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर का कक्ष नंबर एक

---
11 मई को सार्वजनिक अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी बताया कि 11 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अगर कोई उद्योग या संस्थान मतदाता को मतदान करने से रोकेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अफसरों को इस संबंध में पहले से ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
11 और 13 को बंद रहेंगी शराब की दुकानें

निकाय चुनाव के कारण जिले में 11 और 13 मई को सभी सरकारी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। अफसरों ने बताया कि 11 मई को मतदान के दिन सुबह सात से शाम छह बजे तक जिले में बीयर, देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद रहेंगी, जबकि 13 मई को मतगणना के दिन सुबह आठ से मतगणना पूरी होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed