फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even on the third day of the incident, the fire has not been completely extinguished.

Noida News: घटना के तीसरे दिन भी पूरी तरह नहीं बुझी आग

Sat, 14 Mar 2026 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Even on the third day of the incident, the fire has not been completely extinguished.
घटना के तीसरे दिन भी पूरी तरह नहीं बुझी आग
विज्ञापन

कंपनी के बेसमेंट में आग बुझाने का काम जारी, दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां लगी रहीं
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम कंपनी में आग लगने की घटना के तीसरे दिन भी आग पूरी तरह बुझी नहीं है। शनिवार को भी आग बुझाने का काम जारी रहा। डबल बेसमेंट की इस कंपनी में 60 घंटे के बाद भी आग नहीं बुझी है।
शनिवार को दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। बिल्डिंग के अंदर कुछ लोगों के शव होने की आशंका जताई गई। हालांकि पुलिस व अग्निशमन विभाग ने इससे इन्कार किया है। सेक्टर-4 स्थित बी-40 में कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में बृहस्पतिवार सुबह भयंकर आग लग गई थी। तीन मंजिला इस बिल्डिंग में सुबह करीब पौने छह बजे उस वक्त आग लगी थी जब रात्रि शिफ्ट में 300 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में आग की लपटें व धुआं फैल गया। इसके बाद कई लोग दूसरी व तीसरी मंजिल से कूद गए थे। इनमें 37 लोग घायल हो गए थे। आग इतनी भयंकर है कि 60 घंटे तक काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं मिला बेटा, पिता पहुंचे फैक्ट्री
सेक्टर-4 स्थित कंपनी में आग लगने के बाद यहां काम करने वाले उपेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कन्नौज निवासी उपेंद्र यहां काम करते हैं। बुधवार शाम को वह फैक्ट्री आए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब आग लगी तब से वह नहीं मिले। बेटे के घर नहीं पहुंचने पर उसके पिता फैक्ट्री पहुंच गए। जहां पर उन्होंने अपने बेटे की तलाश करने के लिए पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई। इसके बाद उन्होंने बेटे की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की तो लास्ट लोकेशन सेक्टर-4 ही आ रही है। उपेंद्र के पिता श्रवण कुमार ने बताया कि उसका बेटा एक साल से यहां काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed