फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Etah: Nutrition baskets distributed under the Healthy Women Empowered Family campaign

एटा : करंट से विद्युतकर्मी घायल गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Thu, 18 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 18 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Etah: Nutrition baskets distributed under the Healthy Women Empowered Family campaign
जलेसर(एटा)। क्षेत्र के गांव जैनपुरा में बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे विद्युतकर्मी को करंट लग गया। खंभे से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सीएचसी से उसे आगरा रेफर किया गया है। हादसे के बाद किसी बिजली अधिकारी के संपर्क न करने और पटना बिजलीघर पर ताला देख परिजन और ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए लोगों ने बिजली घर के सामने सिकंदराराऊ रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव विशनीपुर निवासी अरविंद विद्युत निगम में लाइनमैन है। पटना बिजली घर पर तैनाती है। हाईटेंशन लाइन में खराबी आने पर वह बुधवार सुबह ठीक करने गया था। शटडाउन लेकर काम कर रहा था। लाइन में करंट आने पर झटका लगते ही वह खंभे से गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। यहां से आगरा भेज दिया गया। हादसे के बाद किसी बिजली अधिकारी के फोन न उठाने और पटना बिजली घर पर ताला लटका देख घायल लाइनमैन के परिजन और ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पटना बिजली घर के सामने सिकंदराराऊ रोड पर जाम लगा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed