{"_id":"6766c0b820472d00cb098b74","slug":"entry-into-the-center-will-be-available-only-after-showing-the-identity-card-along-with-the-admit-card-grnoida-news-c-23-1-vns1013-48868-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र दिखाने पर ही केंद्र में मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र दिखाने पर ही केंद्र में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र दिखाने पर ही केंद्र में मिलेगा प्रवेश
-आज दो पालियों में होगी यूपीपीएससी की परीक्षा, हर कमरे में लगा सीसीटीवी, 18 केंद्रों पर 7 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस-2024 प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जनपद के 18 केंद्रों पर होगी। इसमें 72 सौ से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
प्रारंभिक परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो पालियों में होगी। अभ्यर्थियों को सिर्फ प्रवेशपत्र से एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड के साथ आधिकारिक पहचान पत्र होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आंखों की स्कैनिंग भी की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस भी लाना आवश्यक है।
तीन गलत उत्तर पर कटेगा एक नंबर
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। एक से ज्यादा उत्तर देने पर इसे गलत माना जाएगा। तीन गलत उत्तर देने पर एक अंक काट लिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, कार्मिक और यहां तक कि पुलिसकर्मियों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।