फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Enjoy Holi, metro will run after noon, water will be available for two more hours

Noida News: खूब खेलिए होली, दोपहर बाद चलेगी मेट्रो, दो घंटे ज्यादा मिलेगा पानी

Sun, 24 Mar 2024 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Enjoy Holi, metro will run after noon, water will be available for two more hours
खूब खेलिए होली, दोपहर बाद चलेगी मेट्रो, दो घंटे ज्यादा मिलेगा पानी
विज्ञापन

- बिजली विभाग में शिकायत करने पर तुरंत मिलेगी मदद, 24 घंटे आएगी बिजली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोमवार को होली खेलने के समय लोगों को असुविधा नहीं हो, इसके लिए नोएडा, ग्रेनो प्राधिकरण से लेकर बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस तैयार है। जहां दो घंटे ज्यादा पानी मिलेगा, वहीं 24 घंटे बिजली की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। होली खेलने के बाद लोग रिश्तेदार, दोस्तों से मिलने जा सकें, इसके लिए दोपहर मेट्रो सेवा भी शुरू हो जाएगी। भांग की ठंडाई, शराब पीकर लोग हुड़दंग न करें। इसके लिए पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी। वहीं, हादसों में घायल होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भी 24 घंटे इमरजेंसी स्टाफ मौजूद रहेगा।
एक्वालाइन, दिल्ली मेट्रो दोपहर दो बजे के बाद शुरू
सोमवार को एक्वा लाइन (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) की मेट्रो सेवा दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। दोपहर दो बजे से टर्मिनल स्टेशन सेक्टर- 51 और डिपो स्टेशन से पहली मेट्रो चलेगी। हर 15 मिनट पर यात्रियों को मेट्रो मिलेगी। दिल्ली मेट्रो भी दोपहर 2:30 बजे के बाद चलना शुरू होंगीं। लोगों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला एनएमआरसी और डीएमआरसी ने किया है। आरआरटीएस कारीडोर पर भी साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक ट्रेनेें शाम चार बजे के बाद चलना शुरू होंगीं।
विज्ञापन

दो घंटे अधिक होगी पानी की आपूर्ति

आज नोएडा प्राधिकरण की ओर से दो घंटे अतिरिक्त पानी की आपूर्ति होगी। सुबह और शाम के अलावा दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच भी जलापूर्ति होगी। होली के दौरान पानी की दिक्कत नहीं हो इसके लिए प्राधिकरण ने यह पहल की है। ग्रेटर नोएडा में भी इसी तरह पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, होगी जांच

कमिश्नरेट को 20 जोन व 45 सेक्टर में बांटा गया है। 50 मोबाइल क्यूआरटी, एक कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और दो कंपनी पीएसी को अलग अलग जगहों पर तैनात किया गया है। 98 स्थानों पर पिकेट ड्यूटी लगाकर ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों व हुडदंगियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, 42 संवेदनशील स्थानों को पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।
बिजली कटे तो फोन पर मांगें मदद

उपभोक्ताओं की शिकायत के निवारण के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम और स्थानीय कंट्रोल रूम सक्रिय हैं। उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्यां के निवारण के लिए केंद्रीयकृत हेल्पलाइन नंबर 1912 के अलावा स्थानीय कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 01202970431 और 01202970605 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। विभाग की ओर से तुरंत मदद दी जाएगी। विभाग की ओर से 23 मार्च शाम 6 बजे से 26 मार्च सुबह 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है।



सीनियर डॉक्टर 24 घंटे इमरजेंसी में रहेंगे मौजूद
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे सीनियर डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वहीं, आईसीयू विंग को तैयार रखा गया है। इसके अलावा, अन्य डॉक्टर 24 घंटे ऑन कॉल रहेंगे। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि पुलिस जिन घायलों को अस्पताल पहुंचाएगी। उन सभी को भर्ती कर इलाज दिया जाएगा। सीधे भी लोग इमरजेंसी में आकर इलाज करा सकते हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed