फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Employment doors will open in DU next month

Noida News: डीयू में अगले माह खुलेंगे रोजगार के द्वार

Sat, 23 Nov 2024 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Employment doors will open in DU next month
-सेंट्रल प्लेसमेंट सेल चार व पांच दिसंबर को आयोजित करने जा रहा है जॉब मेला
विज्ञापन


-प्लेसमेंट और इंटर्नशिप प्राप्त करने का मिलेगा मौका

-26 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण छात्र व कंपनियां

-कम से कम साढ़े तीन लाख सैलरी पैकेज की होगी पेशकश

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत छात्रों के लिए अगले माह रोजगार पाने के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल डीन स्टूडेंट वेलफेयर के तत्वावधान में दो दिवसीय जॉब मेला आयोजित करेगा। चार व पांच दिसंबर को आयोजित होने वाले इस मेले में छात्रों को प्लेसमेंट व इंटर्नशिप प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इसके लिए छात्र व नौकरी की पेशकश करने की इच्छुक कंपनियां 26 नवंबर तक पंजीकरण करा सकती हैं। इस दौरान छात्रों को कम से कम साढ़े तीन लाख सैलरी पैकेज की पेशकश होगी।
यह इस सत्र का पहला जॉब मेला है। इसमें 20 से अधिक कंपनियों के पहुंचने की संभावना है। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) से जुड़े अधिकारी के अनुसार इस जॉब मेले में छात्रों को कंपनियों के समक्ष उपस्थित होने का मौका मिलेगा। 26 नवंबर तक कंपनियों को पंजीकरण कराना है। इसमें ना केवल छात्रों को नौकरी की पेशकश होगी बल्कि व इंटर्नशिप भी प्राप्त कर सकेंगे। डीयू का प्रयास है कि इस जॉब मेले के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप प्राप्त करने के अवसर मिलें।
विज्ञापन


मालूम हो कि डीयू में इस तरह से जॉब मेले की शुरूआत करीब तीन साल पहले की गई थी। जॉब मेले में छात्रों को अच्छे सैलेरी पैकेज मिलने की संभावना है। कंपनियां छात्रों को उनके प्रोफाइल के हिसाब से वार्षिक 3.5 लाख से लेकर आठ लाख रुपये तक की पेशकश कर सकती हैं। जॉब मेले में वही छात्र हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने इस मेले के लिए अपना पंजीकरण कराया होगा। इसके बाद प्रशासन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की भी तैयारी कर रहा है। जिसके लिए भी कंपनियों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed