{"_id":"68ebe2e5512edc95d5021862","slug":"emphasis-on-environmental-protection-horticulture-and-dry-waste-management-plant-installed-in-sector-34-noida-news-c-1-gnd1002-3510899-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पर्यावरण संरक्षण पर जोर, सेक्टर-34 में लगा हॉर्टिकल्चर एवं ड्राई वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पर्यावरण संरक्षण पर जोर, सेक्टर-34 में लगा हॉर्टिकल्चर एवं ड्राई वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक पंकज सिंह ने किया शुभारंभ, हॉर्टिकल्चर वेस्ट का निस्तारण करते हुए खाद भी तैयार कर सकेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-34 में हॉर्टिकल्चर एवं ड्राई वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का शुभारंभ रविवार को विधायक पंकज सिंह ने किया। यह प्लांट फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 द्वारा नोएडा प्राधिकरण एवं एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किया गया है। प्लांट के शुभारंभ पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन बताया कि यह पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्लांट के माध्यम से बागवानी अपशिष्ट और सूखे कचरे का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण किया जाएगा।
फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि यह नोएडा में इस तरह का पहला प्लांट है। इस पहल से न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी बल्कि हम अपने सेक्टर से निकलने वाले हॉर्टिकल्चर वेस्ट का अपने सेक्टर में ही निस्तारण करते हुए खाद भी तैयार कर सकेंगे। इसका संचालन इन्वायरो केयर द्वारा किया जाएगा जो कि पिछले पांच साल से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सेक्टर-34 का कुशल संचालन कर रहे हैं। इससे सेक्टर के निवासियों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति और अधिक जागरूकता भी बढ़ेगी। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप मुंशी, कोषाध्यक्ष एमसी भारद्वाज, बीजेपी नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, अभिजीत दत्ता, देवेंद्र वत्स, दीपाली पसारी, सुशांत भल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -
शहर को बनाएं स्वच्छ और हरित
विधायक पंकज सिंह ने आरडब्ल्यूए की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से चलने वाले ऐसे प्रोजेक्ट शहर को स्वच्छ और हरित बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने फेडरेशन सेक्टर-34 की आरडब्ल्यूए टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।