फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Emergency is a black chapter in the history of democracy: Dinesh Sharma

आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय: दिनेश शर्मा

Wed, 25 Jun 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Emergency is a black chapter in the history of democracy: Dinesh Sharma
-उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने नोएडा में व्यक्त किए उद्गार
विज्ञापन

-सांसद, विधायक समेत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-12 के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे अंधकार अध्यायों में से एक बताया। इस मौके पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने 1975 में आपातकाल को याद करते हुए कहा कि उस दौरान जिसके हाथों में संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी थी। वहीं संविधान को मिटाने में लगे हुए थे। राष्ट्रपति को रात में उठा कर इमरजेंसी लगाई गई। आपातकाल के दौरान संविधान की भावना का हनन हुआ। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा आपातकाल के समय लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों की हत्या कर दी गई थी। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आपातकाल के दौरान हर एक इंसान के हाथों में बेड़ियां थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद और नोएडा प्रभारी कांता कर्दम, जिलाध्यक्ष महेश चौहान, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, नवाब सिंह नागर, बिमला बाथम, मनोज गुप्ता, अमित त्यागी, विनोद त्यागी, जुगराज चौहान, हरीश चंद्रा भाटी, महेश अवाना, विनोद शर्मा, गिरीश कोटनाला, अशोक मिश्रा, संजय बाली, तन्मय शंकर, उमानंदन कौशिक, प्रज्ञा पाठक, मनीष शर्मा, नरेश शर्मा, पूनम सिंह, योगेंद्र चौधरी, ओमवीर अवाना, चमन अवाना, भूपेश चौधरी, रामनिवास यादव, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, करतार सिंह, विपिन चौधरी, शारदा चतुर्वेदी, हर्ष चतुर्वेदी, धर्मेंद्र गुप्ता, अतुल त्यागी, सुशील शर्मा, करतार सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed