फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elegant Infracon's office sealed for non-payment of dues

बकाया नहीं देने पर एलिगेंट इंफ्राकॉन का कार्यालय सील

Thu, 24 Feb 2022 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Elegant Infracon's office sealed for non-payment of dues
ग्रेटर नोएडा। तहसील दादरी की टीम ने बुधवार को ग्रेनो वेस्ट में एलिगेंट इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर के कार्यालय को सील कर दिया। बिल्डर पर 168 करोड़ रुपये का बकाया है। बिल्डर ने अभी तक रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा नहीं जमा किया है। पैसा जमा करने के बाद ही कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि यूपी रेरा की तरफ से बिल्डर के खिलाफ 168 करोड़ की आरसी जारी की गई थी। इसका पैसा बिल्डर ने अभी तक जमा नहीं कराया है। पैसा नहीं देने पर तहसील की टीम ने बिल्डर की तीन यूनिट को कुर्क किया था, लेकिन उनकी नीलामी नहीं हो सकी है। बिल्डर को पैसा जमा करने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पैसा नहीं मिला। इस पर बुधवार को ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 स्थित एलिगेंट इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय को सील कर दिया गया है। बिल्डर का यहां पर एलिगेंट विले नाम से प्रोजेक्ट है। तहसील की टीम को देखकर बिल्डर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक में बिल्डर के एक खाते को सीज कर दिया गया है। खाते में 16 लाख रुपये थे। उन्हें जब्त कर लिया गया है। बिल्डर के बाकी खातों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed