फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity supply gets disturbed in 14 villages of Greater Noida due to rainfall

ग्रेटर नोएडा में बारिश-आंधी ने ठप की 14 गांवों की बिजली, कई सेक्टरों में टूटे पेड़ और गिरे खंभे

Thu, 11 Mar 2021 09:09 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा/दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा/दादरी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 11 Mar 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply gets disturbed in 14 villages of Greater Noida due to rainfall
आंधी-बारिश से गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला

आंधी और बारिश ने मंगलवार रात दादरी क्षेत्र के 14 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। 15 घंटे तक गांवों में बिजली नहीं रही। बुधवार दोपहर तीन बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। वहीं, एक अन्य जगह फॉल्ट होने से 10 से अधिक गांवों में वोल्टेज कम हो गया। ग्रामीणों को करीब 12 घंटे बाद राहत मिली। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के ज्यादातर फीडर भी ब्रेकडाउन हो गए थे।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 10 बजे आंधी-बारिश की वजह से ग्रेनो, दादरी और अन्य जगह पर बिजली के खंभे गिर गए। कोट गांव के पास स्थित बिजलीघर की 33,000 केवीए की लाइन का खंभा टूट गया। इसकी वजह से कोट, डेरीन, फूलपुर, आनंदपुर, खंड़ेरा, बील अकबरपुर, भोगपुर, कैमराला, चकरपुर, रामगढ़ समेत 14 गांवों की बिजली गुल हो गई। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर तीन बजे विभाग ने आपूर्ति को सामान्य किया। इसके अलावा 11,000 केवीए की लाइन पर जगह-जगह फॉल्ट होने से रूपबास, आमका, धूममानिकपुर, डेरीस्कनर समेत 10 से अधिक गांवों में वोल्टेज कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेनो में भी बंद हो गई थी आपूर्ति
आंधी की वजह से ग्रेनो में भी रात बिजली नहीं थी। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के अफसरों ने बताया कि काफी समय बाद बारिश हुई। लाइन पर जगह-जगह धूल जमी थी। धूल में पानी जाने से ज्यादातर लाइन पर ब्रेकडाउन हो गया। आंधी-बारिश बंद होने के बाद सभी लाइनों को चालू कर दिया गया। कहीं पर पोल गिरने की सूचना नहीं मिली।   

सूचना मिलने पर विभाग ने काम शुरू कर दिया था। बुधवार दोपहर सभी गांवों में आपूर्ति सामान्य कर दी गई। अन्य फॉल्ट को भी ठीक कर दिया गया है। 
-मुकेश मुकीम, उपखंड अधिकारी बिजली विभाग दादरी

ग्रेनो के कई सेक्टरों में टूटे पेड़, गिरे खंभे
आंधी की वजह से शहर के कई सेक्टरों में पेड़ और बिजली के खंभे टूट गए। इस वजह से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। प्राधिकरण को सुबह से ही जगह-जगह पेड़ों के गिरने की सूचना मिलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद पेड़ों को हटवाया गया। अल्फा-2 गुरुद्वारे के पास पेड़ गिर गया था। सूचना पर प्राधिकरण से उसे हटाया। 


आशियाना ऑर्चिड सोसाइटी के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल की मुख्य सड़क पर भी पेड़ गिरा। ओमीकॉन-1 लाल बिल्डिंग में ए-64 के पास खंभा गिर गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संतराम पीलवान ने बताया कि प्राधिकरण की टीम सुबह इसे ठीक करने आई। इसके अलावा पी थ्री में स्ट्रीट लाइट का खंभा मकान संख्या- 117 के सामने गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed