फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity corporation forgot to install poles after digging pits.

Noida News: गड्ढे खोदकर पोल लगाना भूल गया विद्युत निगम

Sat, 04 Jul 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation forgot to install poles after digging pits.
फोटो-----
विज्ञापन


गड्ढे खोदकर पोल लगाना भूल गया विद्युत निगम
नोएडा। सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए ने पार्कों में बिजली के खंभे लगाने के लिए खोदे गए गड्ढों को लेकर नोएडा प्राधिकरण से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आरडब्ल्यूए का कहना है कि फरवरी में बिजली के पोल लगाने का कार्य निजी एजेंसी को सौंपा गया था, लेकिन अब तक एक भी पोल स्थापित नहीं किया गया है। अगस्त की शुरुआत में पार्कों में खोदे गए गड्ढे बारिश के कारण पानी से भर गए हैं, जिससे लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी के अनुसार, इस संबंध में पहले भी प्राधिकरण और बिजली विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आरडब्ल्यूए ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मांग की है कि अधूरा कार्य जल्द पूरा कराया जाए और पार्कों में बने गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed