{"_id":"65f37b910841124e9b0127d4","slug":"electricity-connections-of-995-defaulting-consumers-disconnected-grnoida-news-c-23-1-noi1091-27972-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 995 बकायेदार उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 995 बकायेदार उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
995 बकायेदार उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा पावर कंपनी ने बृहस्पतिवार को 995 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इन पर 1.75 करोड़ का बिल बकाया है। पहली बार एक ही दिन में इतने ज्यादा कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं, गांवों में बिल जमा कराने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
नोएडा पावर कंपनी ने बिजली के बिल जमा कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। मार्च में अब तक सूरजपुर, कासना, बिलासपुर, देवला, हल्द्वानी, मायचा, जलपुरा, कुलीपुरा और कुलेसरा में बकाया बिल जमा नहीं करने पर 995 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन कटने के बाद 330 उपभोक्ताओं ने 54.40 लाख रुपये जमा किए। कनेक्शन कटने के बाद सतर्कता टीम ने 30 उपभोक्ताओं को अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़ा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 15 मार्च को लखनावली, सुनपुरा, तिलपता, 16 मार्च को वेदपुरा, सूरजपुर, 17 मार्च को डाढा, खोदना खुर्द, थापखेड़ा, 18 मार्च को नवादा, सलेमपुर गुर्जर, चूहड़पुर खादर, बोड़ाकी व खेड़ी में शिविर लगाए जाएंगे।