फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   electric cut ptroblem

Noida News: बिजली कटौती ने फिर उपभोक्ताओं काे किया परेशान

Mon, 01 Jun 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
electric cut ptroblem
- शहर के अलग-अलग सेक्टरों में हुई फाल्ट के चलते बिजली गुल, रात में हुई परेशानी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली गुल होने से सोमवार को उपभोक्ताओं को फिर परेशान होना पड़ा। दिन में बिजली न रहने के कारण शहर के कई सेक्टरों के उपभोक्ताओं को गर्मी का सामना करना पड़ा। देरी से फाल्ट अटेंड होने की वजह से दो से तीन घंटे तक घराें में बिजली नहीं रही। बिजली न होने की शिकायत उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन भी की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। सेक्टर 45 के रहने वाले नितिन कसाना ने बताया कि बिजली न होने की शिकायत दिन के समय 1912 पर की। काफी देर इंतजार करने के बाद भी बिजली चालू नहीं हो पाई। बरोला के रहने वाले नितिन यादव ने बताया कि बारिश के बाद रविवार को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन सोमवार को कटौती ने दोबारा परेशान किया। दोपहर और शाम के समय बिजली बार-बार गुल होती रही। सेक्टर 5 के रहने वाले विवेक महाजन ने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करके बिजली न होने की शिकायत की। कुछ देर में बिजली दुरुस्त होने की बात कही गई लेकिन दो घंटे तक बिजली नहीं आई।

मांग में होने लगी बढ़ोतरी: बारिश के दौरान शनिवार को बिजली की मांग 2240 मेगावाट तक पहुंच गई थी। सोमवार को मांग में दोबारा इजाफा होने लगा। मांग में डेढ़ सौ मेगावाट की वृद्धि हो गई। घरों में लगे एसी के तापमान को भी लोगाें ने बीस डिग्री पर कर दिया। इस वजह से बिजली आपूर्ति कई सेक्टराें में लड़खड़ाई भी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article