फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   election nominations for GB nagar will start from today

Noida News: इंतजार खत्म, नामांकन के साथ आज से बजेगा चुनावी बिगुल

Wed, 27 Mar 2024 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
election nominations for GB nagar will start from today
- गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में होंगे नामांकन, 4 अप्रैल आखिरी दिन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्घ नगर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे। कलेक्ट्रेट में सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन दाखिल जा सकेंगे। दावेदारों को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से निशुल्क नामांकन पत्र मिलेंगे। जिला प्रशासन ने नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। भीड़ को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार से कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 105 में स्थित जिलाधिकारी न्यायालय में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। तीन बजे के बाद आने वाले किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जाएगा। उनको अगले दिन आना होगा। सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 25000 रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। जबकि एसटी-एससी वर्ग के प्रत्याशी को 12500 रुपये की जमानत धनराशि जमा करनी होगी। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ पांच लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी मिलेगी। प्रत्याशी आयोग की वेबसाइट https://suvidha.eci.gov.in/login पर जाकर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। जिसकी एक प्रतिलिपि डाउनलोड कर कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अफसर के पास जमा करानी होगी। अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के साथ होने वाली बैठक में इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी चौक और दुर्गा टॉकीज चौराहे पर बनाई पार्किंग

प्रशासन और पुलिस ने एलजी चौक और दुर्गा टॉकीज चौराहे के पास में पार्किंग बनाई है। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के काफिले को यहीं रोका जाएगा। प्रत्याशी के साथ तीन वाहनों को कलेक्ट्रेट की तरफ भेजा जाएगा। उन तीन वाहनों को भी कलेक्ट्रेट के गेट से 100 मीटर दूर रोक दिया जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट के बाहर सर्विस रोड पर जिला न्यायालय और पुलिस मुख्यालय के पास में बैरिकेडिंग की गई है।


गौतमबुद्ध नगर सीट का चुनाव कार्यक्रम

28 मार्च : नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पहला दिन

04 अप्रैल : नामांकन का अंतिम दिन

05 अप्रैल : नामांकन पत्रों की जांच

08 अप्रैल : नाम वापस लेने का दिन

26 अप्रैल : मतदान

04 जून : मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed