{"_id":"60ba4cd78ebc3e03f66eef34","slug":"election-mewat-news-noi5854962159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड .. पंचायत चुनावों की सुगसुगाहट हुई तेज, जिले की सात ब्लॉक समितियों की वार्ड बंदी का हुआ प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड .. पंचायत चुनावों की सुगसुगाहट हुई तेज, जिले की सात ब्लॉक समितियों की वार्ड बंदी का हुआ प्रकाश
विज्ञापन
पुन्हाना। प्रदेश में पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दो नए ब्लॉक इंडरी और पिनगवां बनने के बाद इस बार पांच की जगह सात ब्लॉकों में चुनाव होंगे। सभी सातों ब्लॉकों की वार्ड बंदी दोबारा से की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शुक्रवार को पंचायत समितियों का प्रकाशन जारी कर दिया है।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) राकेश मोर ने बताया कि नई पंचायत और सभी ब्लॉक समितियों की वार्ड बंदी के प्रकाशन के बाद अब नई वोटर लिस्ट, पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद में एससी, बीसी, महिला और जनरल वार्डों के आरक्षण का कार्य जल्द शुरू होगा। एक माह के अंदर सभी आरक्षण ड्रॉ निकाल दिए जाएंगे। पिनगवां पंचायत समिति में 28, पुन्हाना में 30, तावडू में 29, इंडरी में 20, नूंह में 30, फिरोजपुर झिरका में 20 और नगीना में 23 वार्ड बनाए गए हैं। उपायुक्त ने जिले की सभी पंचायत समितियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इसमें नूंह, इंडरी, पुन्हाना, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका, नगीना और तावडू के वार्ड शामिल हैं। जनता के अवलोकन के लिए डीसी, संबंधित उपमंडल अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह अंतिम प्रकाशन है, इसमें कोई फेर बदल नहीं हो सकता। जिन लोगों की आपत्तियां सही मिलीं हैं, उनमें बदलाव कर दिए गए हैं। इसी वार्ड बंदी के तहत चुनाव कराए जाएंगे। (संवाद)
फोटो : पुन्हाना पंचायत समिति एवं खंड विकास कार्यालय।