फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Election bugle rang from Delhi, phone rings till Lucknow

दिल्ली से बजा चुनावी बिगुल, लखनऊ तक घनघनाए फोन

Sun, 09 Jan 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Election bugle rang from Delhi, phone rings till Lucknow
नोएडा। सुबह से ही बरसात के कारण ठंडे माहौल में दोपहर बाद मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेसवार्ता के बाद राजनीतिक दलों में गर्मी आ गई। दिल्ली से जैसे ही यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा, टिकट की दौड़ में शामिल राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने आकाओं की शरण में पहुंच गए। लखनऊ तक मोबाइल फोन बजने लगे। जिले में पहले ही चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 14 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में चुनावी माहौल को अपने पक्ष में बनाने के लिए सभी दलों के प्रत्याशियों को एड़ी चोटी तक का जोर लगाना पड़ेगा। दरअसल, नामांकन से मतदान तक प्रत्याशियों को सिर्फ 27 दिनों का ही समय मिल रहा है। उधर, चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। फिलहाल, 15 जनवरी तक कोई रैली या रोड शो का आयोजन नहीं होगा। ऐसे में प्रत्याशी और भी ज्यादा चिंतित हैं। अभी तक नोएडा, दादरी और जेवर के लिए सिर्फ आम आदमी पार्टी ने ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। नोएडा से पंकज अवाना, दादरी से संजय चेची और जेवर से पूनम सिंह चुनाव लडे़ंगे।
विज्ञापन

बसपा ने लखनऊ बुलाए पदाधिकारी
बहुजन समाज पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है। शनिवार सुबह जैसे ही चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता की जानकारी हुई, वैसे ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख बसपा पदाधिकारियों को पार्टी हाईकमान ने लखनऊ बुला लिया। माना जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार तक बसपा वेस्ट यूपी की कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि नोएडा सीट पर पार्टी के पूर्व प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग चुकी है। यह प्रत्याशी हाल ही में बसपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने करीब एक पखवाडे़ पहले से ही क्षेत्र में जनसंपर्क करना भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस में सबसे ज्यादा दावेदार
टकट की दौड़ में सबसे ज्यादा दावेदार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में हैं। कांग्रेस में जहां 18 से ज्यादा लोगों ने टिकट की दावेदारी में नाम दर्ज कराया है। वहीं सपा में भी कई लोग खुद का टिकट पक्का मानकर चल रहे हैं। हालांकि, टिकट की दौड़ में सबसे आगे सुनील चौधरी और फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा का नाम है। कांग्रेस के टिकट पर एक महिला समेत दो दावेदार मजबूत स्थिति में माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सपा और कांग्रेस भी सोमवार तक अपना टिकट फाइनल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को है शुभ मुहूर्त का इंतजार
जिले में मौजूदा समय में तीनों सीटों पर भाजपा का ही कब्जा है। ऐसे में पुराने नेता दोबारा दावेदारी की ताल ठोक रहे हैं, वहीं कुछ अन्य चेहरे भी टिकट के लिए आकाओं की शरण में हैं। पार्टी के एक कद्दावर नेता टिकट घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि अगर पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी तो वह आम आदमी पार्टी में भी जाने को तैयार हैं। उधर, भाजपा टिकट घोषणा के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रही है। पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची मकर संक्रांति को जारी कर सकती है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए सभी दल
सभी राजनैतिक पार्टियां सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए एकाएक सक्रिय हो गई हैं। चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक किसी भी तरह की रैली, रोड शो और भीड़ जुटाने वाली सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। ऐसे में चुनाव में सोशल मीडिया से प्रचार बेहद अहम साबित होगा।
चुनाव आयोग ने कोरोना को देखते हुए जो भी फैसला लिया है। भाजपा उसका सम्मान करती है और उनके निर्देेेशों के तहत ही पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्रधानमंत्री के कार्यों को जनता के सामने लाया जाएगा।

- सुरेंद्र नागर, सांसद, राज्यसभा
चुनाव आयोग ने काफी बेहतर फैसला किया है। पार्टी की ओर से कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रचार किया जाएगा। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन होगा।
- तेजपाल नागर, विधायक, दादरी
चुनाव आयोग ने यूपी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। हम इसका स्वागत करते हैं। कांग्रेस का संगठन वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव के लिए तैयार है।
- दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
हमारी पार्टी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी। जल्द ही जेवर और दादरी के प्रत्याशियों के घोषणा होगी।
- इंदर प्रधान, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed