फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Election boycott warning if flat registry demand is not met

फ्लैट रजिस्ट्री की मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Mon, 29 Nov 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Election boycott warning if flat registry demand is not met
ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज -वन सोसाइटी के निवासी धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के इकोविलेज-1, 2 और 3 के आवंटी फ्लैट रजिस्ट्री की मांग को लेकर रविवार को सोसाइटी के गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान चौक पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। यहां आवंटियों और निवासियों ने रजिस्ट्री समेत अन्य सुविधाओं की मांग करते हुए प्राधिकरण और बिल्डर के खिलाफ विरोध जताया और आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि जीवन भर की कमाई बिल्डर को सौंपने के बाद भी फ्लैटों का मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। साढ़े चार साल से फ्लैट रजिस्ट्री का मामला अधर में है। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी मदद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा बिल्डर के साथ कराई जा रही वार्ता को दिखावा बताया। लोगों का आरोप है कि वार्ता के दौरान आश्वासन देकर बात खत्म कर दी जाती है, समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता। बिल्डर पर खुद प्राधिकरण का बकाया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारी बिल्डर पर कार्रवाई करने से बचते हैं। जिसकी वजह से फ्लैटों की रजिस्ट्री अटकी है। रजिस्ट्री न होने की वजह से उन्हें बैंकों को ज्यादा ब्याज देना पड़ रहा है। जरूरत पड़ने पर वह फ्लैट को बेच नहीं सकते। सोसाइटी निवासी अनुपम मिश्रा ने बताया कि पहले भी कई बार जनप्रतिनिधियों से भी समस्या के समाधान को गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि मामले को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव से पहले फ्लैट रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई तो निवासी एकजुट होकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर राजकुमार, एसके कुनियाल, आसिफ, दिगपाल, मृत्युंजय, वीके सक्सेना, आशीष त्यागी, धीरज दुग्गल, देवेश, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-70 में बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन
नोएडा। सेक्टर-70 स्थित पैन ओयसिस सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को सेंट्रल पार्क में बिल्डर, प्राधिकरण और प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। निवासी मनमोहन मित्तल ने बताया कि इसका उद्देश्य संबंधित अधिकारियों का ध्यान काफी समय से रुकी हुई फ्लैट की रजिस्ट्री की ओर ध्यान आकर्षित कराना है। पूरा भुगतान करने के बावजूद सोसाइटी में फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। उम्मीद है कि भगवान संबंधित अधिकारियों को सद्बुद्धि देगा। इस दौरान संदीप अग्रवाल, विरेंद्र जैन, नीलम जैन, मदन लाल गोयल, अशोक सिंह, करन जीत सिंह, नरेंद्र सिंह, संजीव महेश्वरी, इंद्र नारायण मित्तल, निर्मल मित्तल, अमरीश भाटिया, छवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed