फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elected representatives in Delhi are also unsafe: Congress

दिल्ली में चुने हुए प्रतिनिधि भी असुरक्षित : कांग्रेस

Fri, 18 Jul 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Elected representatives in Delhi are also unsafe: Congress
नई दिल्ली। कबीर नगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद हाजी जरीफ के घर पर गोली चलाने के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। घटना के दो दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि आरोपी का भाई सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से पीड़ित परिवार को तुरंत सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजधानी में छह माह में 250 हत्याएं, 386 हत्या के प्रयास, 437 लूटपाट, 2503 झपटमारी और 3186 सेंधमारी के मामले दर्ज हुए हैं। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार जन सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article