{"_id":"66e2f1d59aa6ecb0f0062373","slug":"elderlys-account-hacked-through-banks-app-two-arrested-from-lucknow-noida-news-c-340-1-del1011-60967-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैंक के ऐप के जरिये बुजुर्ग के खाते में सेंध, लखनऊ से दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैंक के ऐप के जरिये बुजुर्ग के खाते में सेंध, लखनऊ से दो गिरफ्तार
विज्ञापन
ठगों ने साढ़े छह लाख रुपये निकाले थे, एक आरोपी के खाते में आई रकम, फिर गई विदेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा निवासी एक बुजुर्ग बैंक ऑफ बड़ौदा के ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे। इस बीच किसी ने खाते में सेंध लगाकर साढ़े छह लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को जब पता चला तो उन्होंने शाहदरा साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद दो आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान अतरौली रोड, मऊ मोहनलाल गंज, लखनऊ निवासी वैभव श्रीवास्तव (25) और हिंद नगर कालोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ निवासी रजनीश वर्मा (22) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी स्नातक कर चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के गिरोह का हिस्सा हैं। रजनीश ने वैभव से बैंक खाता खोलने के लिए कहा था। उसके खाते में ही ठगी की रकम आई थी। इसके बाद रकम को कई खातों में घुमाकर विदेश भेज दिया गया था।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि लोनी रोड, रामनगर, शाहदरा निवासी जसपाल सिंह ने कुछ दिन पहले ठगी की शिकायत दी थी। वे बैंक ऑफ बड़ौदा का ऐप इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने अपने खाते की जांच की तो साढ़े छह लाख रुपये गायब मिले। टेक्निकल सर्विलांस और खाते की पड़ताल करने पर पता चला कि रकम लखनऊ के एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है। पुलिस पड़ताल करते हुए लखनऊ पहुंची। इसके बाद वैभव को दबोच लिया। वैभव ने बताया कि उसने रजनीश के कहने पर खाता खोलकर उसका नियंत्रण रजनीश को सौंप दिया था। रजनीश ने बैंक खाता ठगों को दे दिया। इसके बाद पुलिस ने रजनीश को भी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।