फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly woman stuck in lift with son for 20 minutes

बुजुर्ग महिला बेटे संग 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही

Mon, 22 Mar 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman stuck in lift with son for 20 minutes
सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन के इसी लिफ्ट में 20 मिनट तक फसी रही बुजुर्ग महिला
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में सीएमसी-एक टावर पर लगी सर्विस लिफ्ट आए दिन खराब रहती है। इस लिफ्ट में एक-दो बार लोग सप्ताह में फंस ही जाते हैं। रविवार को भी एक बुजुर्ग महिला बेटे समेत 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं, काफी मशक्कत के बाद उन्हें लिफ्ट से निकाला गया।
विज्ञापन

मां के साथ लिफ्ट में फंसे तरुण अग्रवाल ने बताया कि टावर में दो लिफ्ट लगी हैं। एक लिफ्ट लोगों के लिए और दूसरी सर्विस लिफ्ट है। दोनों लिफ्ट स्वचालित हैं। उपयोग के दौरान बटन दबाने पर कई बार खाली होने पर सर्विस लिफ्ट आ जाती है। इसी तरह रविवार को सुबह 11:30 बजे जब उन्होंने मां लक्ष्मी अग्रवाल के साथ लिफ्ट से नीचे आने के लिए बटन दबाया तोे सर्विस लिफ्ट आ गई। यह लिफ्ट भूतल और प्रथम तल के बीच अचानक रुक गई।
विज्ञापन

तरुण ने बताया कि एकाएक लिफ्ट बंद होने पर उनकी मां घबरा गईं, मगर उन्होंने मां को संभालते हुए सायरन बजा दिया। इसके बाद गार्ड आ गए और उन्होंने लिफ्ट खोली। लिफ्ट भूतल और प्रथम तल के बीच होने के कारण टेबल लगाकर उनकी मां व उन्हें बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह दो बार इसी लिफ्ट में फंस चुके हैं। उधर, एओए के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में अक्तूबर माह से कई लिफ्टों में खराबी आई हुई है। इस संबंध में बिल्डर से कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर वह ध्यान ही नहीं देते। मामले में पुलिस को भी शिकायत की जा चुकी है। इससे पूर्व सोसाइटी की लिफ्ट में बुजुर्ग रवींद्र, प्रदीप अग्रवाल, संजय गुप्ता, निखिल आदि फंसने के अलावा चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed