फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly stuck in lift for 50 minutes, dies after falling from 23rd floor

Noida News: 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग, 23 वीं मंजिल से गिरने पर मौत

Fri, 04 Aug 2023 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Elderly stuck in lift for 50 minutes, dies after falling from 23rd floor
50 मिनट तक लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग, 23वीं मंजिल से गिरने पर मौत
विज्ञापन

एओए को घेरकर की इस्तीफा की मांग कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज



मेंटेनेंस और सुरक्षाकर्मी पीड़िता को नहीं निकाल पाए, फूटा आक्रोश

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 के पारस टियेरा सोसाइटी में बृहस्पतिवार शाम 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसी सुशीला देवी (70) की 23वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग काफी देर तक लिफ्ट में फंसी रहीं और उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका तो वह बेहोश हो गईं। इसी दौरान लिफ्ट नीचे गिर गई। घटना के बाद निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। निवासियों ने एओए अध्यक्ष रमेश गौतम को घेरकर मौके पर इस्तीफे की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन पुलिस का कहना है कि समझा बुझाकर लोगों को हटाया गया। मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
निवासियों ने बताया कि सुशील बेटे और बहू के साथ सोसाइटी की 24वीं मंजिल पर रहती थीं। वह शाम को अकेली नीचे आने के लिए लिफ्ट में गईं। लिफ्ट 23वीं मंजिल पर आकर अटक गई। उन्होंने शोर मचाया लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। लगभग 50 मिनट बाद लिफ्ट का तार टूट गया। इससे लिफ्ट 23वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। इसके बाद सुशीला को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। करीब सवा सात बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद निवासी सोसाइटी में एकत्रित होकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

---
पुलिस वाहन घेरा तो लाठीचार्ज
निवासियों ने एओए अध्यक्ष को घेरकर बैठा लिया और मौके पर ही इस्तीफा देने की मांग करने लगे। निवासियों का कहना था कि समस्त कार्यकारिणी मौके पर आए और इस्तीफा दे। काफी देर तक निवासियों ने एओए अध्यक्ष को नहीं छोड़ा। इस पर पुलिस एओए अध्यक्ष को अपने साथ ले जाने लगी, तब भी निवासियों ने इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध किया। निवासियों ने इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। निवासियों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने लाठी-चार्ज किया, हालांकि पुलिस ने लाठी-चार्ज के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



तीन दिन पहले सोसाइटी की एजेंसी बदलने का किया था विरोध

निवासियों का कहना है कि तीन दिन पहले सोसाइटी की सुरक्षा व मेंटेनेंस का काम देखने वाली एजेंसी को बदला गया था। इसका भी निवासियों ने विरोध किया था। आरोप है कि जिस नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह मानकों पर खरा नहीं उतरती। इसकी वजह से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed