फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight specialists will give consultation in OPD till October 2

Noida News: दो अक्तूबर तक आठ-आठ विशेषज्ञ ओपीडी में देंगे परामर्श

Tue, 16 Sep 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Eight specialists will give consultation in OPD till October 2
दो अक्तूबर तक आठ-आठ विशेषज्ञ ओपीडी में देंगे परामर्श
विज्ञापन


- मलेरिया, डेंगू, कैंसर, मधुमेह, हाइपरटेंशन समेत कई बीमारी की होगी स्क्रीनिंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले के सभी छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आज से 2 अक्तूबर तक आठ-आठ विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत ऐसा किया जा रहा है। इस दौरान कैंसर की भी स्क्रीनिंग होगी। जेवर, भंगेल, कासना डाढ़ा, बिसरख, दादरी और बादलपुर में विशेषज्ञ डॉक्टर बैठेंगे। यहां पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, शिशु रोग, दंत, नेत्र, मानसिक, ईएनटी और त्वचा रोग विशेषज्ञ मरीजों की ओपीडी होगी। साथ ही, संदिग्ध मरीजों की मलेरिया, डेंगू, मधुमेह, हाइपरटेंशन, कैंसर आदि की जांच होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आठ विशेषज्ञों की सुविधा मिलेगी। भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांसद डॉ. महेश शर्मा और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी अभियान की शुरुआत करेंगे। कासना डाढा में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर शामिल होंगे। साथ ही सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव दिखाया जाएगा। इस दौरान जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। एआरवी कक्ष दूसरे तल पर पुनर्स्थापित किया गया है। इसका शुरुआत में सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed