फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dungarpur Reelkha village pond

Noida News: डूंगरपुर रीलखा गांव का तालाब ओवरफ्लो, घरों में घुसा पानी

Fri, 11 Jul 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Dungarpur Reelkha village pond
दनकौर(संवाद)। शुक्रवार को डूंगरपुर रीलखा गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया और इसका पानी घरों के अंदर घुस गया। इसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पानी निकासी के लिए यमुना प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ अरुणवीर सिंह से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका।
विज्ञापन


ग्रामीण रमेश कसाना ने बताया कि मानसून आने से पूर्व गांव में बने तालाब की सफाई नहीं की गई। इसके चलते हो रही लगातार बारिश से तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर घरों तक जा पहुंचा। शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों को फोन से समस्या की जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने फिलहाल पंप सेट लगाकर पानी निकासी के लिए व्यवस्था की है। कुछ दिन पानी निकासी की समस्या का पूर्ण समाधान करने का आश्वासन दिया है। जबकि गांवों के सभी तालाब का सौंदर्यीकरण करने का कार्य सरकार की तरफ से चलाया जा रहा है। तालाबों की सफाई करने के नाम पर टेंडर जारी हो चुके हैं। इसके बाद भी तालाब कीचड़ से भरे हुए है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण ने तालाब की पानी निकासी का कार्य जल्द शुरू नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed