फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dumper driver absconding throwing stones on road, three injured

पत्थरों को सड़क पर फेंक डंपर चालक फरार, तीन घायल

Tue, 06 Apr 2021 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver absconding throwing stones on road, three injured
Dumper driver absconding throwing stones on road, three injured
तावड़ू। तावडू-बिलासपुर मार्ग पर देर रात पत्थरों से भरे डंपर का पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक पत्थरों को सड़क पर ही फेंककर फरार हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने एक टेंपो को टक्कर भी मार दी। जिससे टेंपो में सवार दो व्यक्तियों सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं तावडू सदर थाना व बिलासपुर थाना पुलिस ने इस तरह की घटना से इनकार किया है। स्थानीय लोग इसे पुलिस की नाकामी बता रहे हैं।
विज्ञापन

राहगीर व स्थानीय ग्रामीण सुभाष, विजय, विजय सुशील, वजीर आदि ने बताया कि रविवार रात तावड़ू की ओर से पत्थरों से भरा एक डंपर तेज गति से आया। पुलिस द्वारा उसका पीछा किया जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए चालक ने डंपर का जैक उठाकर पत्थरों को सड़क पर गिराना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने डंपर का पीछा करना छोड़ दिया। थाना बिलासपुर के गांव पथरेड़ी की सीमा में कपिल ढाबा के सामने पत्थरों को सड़क पर गिराते हुए तेज रफ्तार डंपर ने अपने आगे चल रहे एक टेंपो को चपेट में ले लिया। टेंपो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद तावडू की ओर से स्कूटी पर आ रहा एक व्यक्ति सड़क पर गिरे पत्थरों से टकराकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मामला दो थानों की सीमाओं का होने के कारण पुलिस कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है। तावडू सदर थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं बिलासपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि सड़क पर पत्थर गिरे होने की सूचना मिली थी। पत्थरों को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ महीने में तीसरी घटना
डेढ़ महीने के अंतराल में पत्थर सड़क पर फेंकने का यह तीसरा मामला है। गत 23-24 फरवरी की रात तावडू के पटौदी रोड से बिलासपुर रोड पर लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में पत्थर सड़क पर गिराए गए थे। पुलिस द्वारा अभी तक उस घटना का कोई खुलासा नहीं किया गया है। 18 मार्च की रात को भी सोहना तावडू रोड पर ऐसा ही मामला सामने आया था, जब पत्थरों से लदे डंपर का पुलिस द्वारा पीछा करने पर चालक शिकारपुर के नजदीक पत्थरों को सड़क पर गिराकर फरार हो गया था। पत्थरों से टकराकर पिता-पुत्र घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने एक हफ्ते बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। बाद में पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed