{"_id":"572d9b0d4f1c1bf2285cd8cd","slug":"dumper-collided-with-car-drives-comes-out-safely-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डंपर से टकराने के बाद पुल से नीचे गिरी कार, ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से टकराने के बाद पुल से नीचे गिरी कार, ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 May 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डंपर ने सेंट्रो कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फुट की ऊंचाई से नीचे हाजीपुर अंडरपास के सामने सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
कार चालक बाल-बाल बच गया उसे मामूली चोट भी नहीं आई। हालांकि, कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सेक्टर-39 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विजयनगर, गाजियाबाद निवासी प्रेम सिंह एमएनसी में कैब चलाता है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक्सप्रेसवे होते हुए वह कंपनी के कर्मचारियों को लेने सेंट्रो कार से जा रहा था।
विज्ञापन
चार घंटे बाद पहुंची पुलिस, 12 बजे तक लगा जाम
Car accident
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-97 के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर 25 फुट नीचे गिरकर हाजीपुर अंडरपास के सामने सड़क पर गिर गई। दो पेड़ भी टूट गए।
प्रेम सिंह ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस हादसे के करीब चार घंटे बाद साढ़े नौ बजे पहुंची और क्रेन से क्षतिग्रस्त सेंट्रो कार को हटवाया। सड़क के बीच पेड़ की डालियां भी टूटकर गिरी हुई थीं जिन्हें हटवाने में भी पुलिस ने देरी की।
इससे पीक आवर में करीब दो किलोमीटर जाम दोपहर 12 बजे तक लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस की सुस्ती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा।