फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to shortage of Patwaris across the state, Girdawari of 10,88,965.521 acres of area is pending, last date is today.

Noida News: प्रदेशभर में पटवारियों की कमी के कारण गिरदावरी का 10,88,965.521 एकड़ क्षेत्र लंबित, अंतिम तिथि आज

Thu, 25 Sep 2025 03:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 25 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Due to shortage of Patwaris across the state, Girdawari of 10,88,965.521 acres of area is pending, last date is today.
खेतों में गिरदावरी करते पटवारियों के साथ किसान।
भिवानी। प्रदेशभर में पटवारियों की कमी के कारण जलभराव के कारण खराब हुई खरीफ फसलों की गिरदावरी के लिए 10,88,965.521 एकड़ क्षेत्र अभी भी लंबित है। सरकार ने प्रत्येक पटवारी को पांच गांव दिए हैं और गिरदावरी की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की है। गिरदावरी की तिथि आगे नहीं बढ़ी तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस संदर्भ में दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने 10 अक्तूबर तक तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

खरीफ फसलों की गिरदावरी के लिए सरकार ने पटवारियों को फील्ड कीला नंबर पर जाकर कार्य करने की जिम्मेदारी दी है। कीला की गिरदावरी करने के बाद उसका फोटो पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है। प्रदेशभर के 6397 गांवों में 1500 स्थायी पटवारी हैं जबकि 2600 ट्रेनी पटवारियों की ड्यूटी तातिमा अपडेट के लिए लगी है। इस वजह से स्थायी पटवारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में ज्यादा समय लग रहा है। 24 सितंबर तक कुल पंजीकृत 31,12,725 एकड़ में से केवल 20,23,760.229 एकड़ की ही गिरदावरी हो पाई है। केवल एक दिन में 10,88,965.521 एकड़ की गिरदावरी असंभव है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में सबसे कम लंबित क्षेत्र यमुनानगर जिले का 14.532 एकड़ है जबकि सबसे ज्यादा सिरसा जिले का 1,90,821.839 एकड़ है। भिवानी जिले में 1,26,599.838 एकड़ क्षेत्र पटवारियों के पास गिरदावरी के लिए बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तातिमा के लिए ट्रेनी पटवारियों की ड्यूटी
सरकार द्वारा गिरदावरी के लिए केवल स्थायी पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रेनी पटवारियों की ड्यूटी तातिमा अपडेट करने के लिए लगाई गई है। भिवानी जिले में 288 स्थायी पटवारियों के पद स्वीकृत हैं जिनमें केवल 96 स्थायी हैं। इसके अलावा 90 ट्रेनी पटवारियों की ड्यूटी तातिमा के लिए लगी हुई है।

जिले के अनुसार गिरदावरी का लंबित क्षेत्र
जिले
पंजीकृत क्षेत्र (एकड़) लंबित (एकड़)
अंबाला
52,267.871
19,737.854
भिवानी
4,71,321.59
1,25,556.448
फरीदाबाद
22,005.43
1,408.728
फतेहाबाद
1,45,463.617
75,918.881
गुरुग्राम
57,399.702
1,578.614
हिसार
4,72,984.148
2,45,266.169
झज्जर
1,70,415.651
35,661.186
जींद
1,47,583.233
56,938.131
कैथल
93,402.605
12,187.125
करनाल
19,213.577
3,554.153
कुरूक्षेत्र
81,828.696
17,918.512
महेंद्रगढ़
2,95,420.205
1,50,736.898
पंचकूला
1,493.487
697.618
पानीपत
8,263.734
2,439.49
रेवाड़ी
1,31,144.901
4,325.713
रोहतक
1,23,473.452
43,153.214
सिरसा
2,67,854.971
1,89,930.896
सोनीपत
96,047.592
53,345.17
यमुनानगर
14,440.667
41.532
मेवात
1,11,402.518
13,080.389
पलवल
1,24,643.046
2,381.145
चरखीदादरी
2,24,617.109
25,545.625

कुल | 31,12,687.802 | 10,81,227.693


हरियाणा के लगभग 6397 गांवों में 1500 पटवारी कार्यरत हैं। 2600 ट्रेनी पटवारियों की ड्यूटी तातिमा अपडेट कार्य के लिए लगाई गई है। इससे गिरदावरी कार्य प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रशिक्षु पटवारियों का ट्रेनिंग पीरियड सर्विस पीरियड में गिना जाएगा प्रशिक्षण के दौरान पूरा वेतन मिलेगा और ट्रेनिंग अवधि 18 महीने से घटाकर 1 साल की जाएगी। एसोसिएशन द्वारा 10 अक्तूबर तक गिरदावरी तिथि बढ़ाने की मांग की गई है। -विकास राठी, राज्य उपप्रधान, दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन



गिरदावरी के लिए सरकार द्वारा 25 सितंबर तक तिथि निर्धारित की गई है लेकिन यह बाध्यकारी नहीं है। किसानों का पंजीकृत क्षेत्र पूरी तरह से गिरदावरी पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। किसी भी किसान को आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। -जयबीर, तहसीलदार, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed