फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to less money in the account a person was saved from online fraud of ten thousand

Online Fraud: अगर एक पैसा अकाउंट में और होता, तो ठग ले उड़ता 10 हजार रुपये, जानिए क्या है मामला

Fri, 10 Jun 2022 07:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Jun 2022 07:03 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में ठग पर एक पैसा भारी पड़ गया। ठग ने एक व्यक्ति के अकाउंट से 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। पीड़ित ने इसकी जानकारी साइबर सेल में दी है। 

विज्ञापन
Due to less money in the account a person was saved from online fraud of ten thousand
Online Fraud - फोटो : istock

विस्तार

अकाउंट में एक पैसा कम होने से अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में एक व्यक्ति दस हजार की ऑनलाइन ठगी से बच गया। उसके बैंक अकाउंट में 9999.99 रुपये थे। जबकि ठग ने पीड़ित के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन 10,000 रुपये का भुगतान करने का प्रयास किया था।  पीड़ित ने इसकी जानकारी साइबर सेल में दी है।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के डेरीन गांव निवासी सुनील का सेक्टर अल्फा वन के कॉमर्शियल बेल्ट में कार्यालय है। उन्होंने 2 जून को अपने परिचित को ऑनलाइन भुगतान कर तीन बार में 22000 रुपये भेजे थे। अकाउंट नंबर गलत होने के कारण पैसे किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट में पहुंच गए। बृहस्पतिवार को अकाउंट की जांच करने के दौरान उनको इसकी जानकारी मिली। उन्होंने अपने बैंक को सूचना दी। वहां से मदद नहीं मिलने पर उन्होंने ट्विटर पर बैंक से इसकी शिकायत की। उनके ट्वीट करने के तुरंत बाद ठग सक्रिय हो गए। 
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने पैसा वापस कराने का दावा किया। उसने मोबाइल में एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप्लीकेशन डाउनलोड कर रहे थे तभी किसी साथी ने उन्हें सचेत कर दिया। हालांकि तब तक साइबर जालसाज ने उनके खाते से पहले 22000 का भुगतान करने का प्रयास किया। जो सफल नहीं हो सका। उसके बाद ठग ने दो बार 10000 के भुगतान का प्रयास किया, लेकिन अकाउंट में 9999.99 रुपये होने की वजह से पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। दो बार प्रयास होने पर सुनील सचेत हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed